Samachar Nama
×

रवि दुबे ने 'रामायण' की टीम के साथ पोस्ट की तस्वीर, लिखा-अपने रास्ते पर चलने को तैयार

रवि दुबे ने 'रामायण' की टीम के साथ पोस्ट की तस्वीर, लिखा-अपने रास्ते पर चलने को तैयार
रवि दुबे ने 'रामायण' की टीम के साथ पोस्ट की तस्वीर, लिखा-अपने रास्ते पर चलने को तैयार

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रवि दुबे नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ था, जिसकी झलक अभिनेता रवि दुबे ने गुरुवार को शेयर की।

अभिनेता रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे रणवीर कपूर के साथ-साथ फिल्म के बाकी मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं। रवि दुबे ने लिखा, "महान लोगों के बीच हूं, दिल से नतमस्तक हूं और अपने रास्ते पर चलने के लिए तैयार हूं।" फैंस को रवि का यह पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर फिल्म अभिनेता की तारीफ करने के सा-साथ फिल्म रिलीज के इंतजार की भी बात कर रहे हैं।

रवि दुबे पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में वह भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा, फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश (रावण) और सनी देओल (हनुमान) भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म दो भागों में रिलीज होने वाली है, जिसका पहला भाग नवंबर 2026 और दूसरा भाग अक्टूबर 2027 में आने की उम्मीद है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

यह फिल्म रवि दुबे का बॉलीवुड डेब्यू है, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह मेगा-बजट फिल्म 6 नवंबर को दीपावली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अभिनेता रवि दुबे टेलीविजन में अपनी पहचान बनाने के बाद 'मत्स्य कांड' और 'लखन लीला भार्गव' जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज से ओटीटी पर भी धूम मचा चुके हैं। इसके अलावा, रवि और सरगुन का एक्टिंग करियर काफी सफल रहा है। कपल ने 2019 में अपना प्रोडक्शन हाउस 'ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट' लॉन्च किया था, जिसने कई सफल टेलीविजन शो और पंजाबी फिल्मों का निर्माण किया है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story