Samachar Nama
×

'राष्ट्रीय खेल दिवस' पर पटना में 'फिट इंडिया' के तहत दौड़ का आयोजन, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और मंत्री रामकृपाल यादव रहे उपस्थित

'राष्ट्रीय खेल दिवस' पर पटना में 'फिट इंडिया' के तहत दौड़ का आयोजन, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और मंत्री रामकृपाल यादव रहे उपस्थित
'राष्ट्रीय खेल दिवस' पर पटना में 'फिट इंडिया' के तहत दौड़ का आयोजन, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और मंत्री रामकृपाल यादव रहे उपस्थित

पटना, 29 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार की राजधानी पटना में 'फिट इंडिया' के तहत दीघा विधानसभा में दौड़ का आयोजन किया गया। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव और विधायक संजीव चौरसिया और रत्नेश कुमार कुशवाहा इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

गंगा प्रसाद ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "बहुत ही उत्तम कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। इसमें युवाओं ने हिस्सा लिया। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहना चाहिए और दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम का मकसद भी लोगों में जागरूकता फैलाना और युवाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखते हुए हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना है। राज्य और राष्ट्र के विकास के लिए यह जरूरी है।"

विधायक संजीव चौरसिया ने आईएएनएस से कहा, "राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया के माध्यम से 'फिट दीघा, हिट दीघा' कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, राज्य सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक रत्नेश कुशवाहा और संजय गुप्ता सभी कार्यक्रम में शामिल हुए।"

उन्होंने कहा, "मैं सभी खिलाड़ियों और प्रतिभागितों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उन्होंने फिट रहने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री का इस उम्र में भी फिट और ऊर्जावान होना निश्चित रूप से हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। लंबे समय तक देश की सेवा के लिए हमें फिट रहना होगा।"

विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दीधा के विधायक संजीव चौरसिया ने शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया है। खेल दिवस के अवसर पर हम प्रधानमंत्री मंत्री के मुहिम फिट इंडिया से हम प्रेरणा लेते हैं और सभी युवाओं से आग्रह करते हैं कि कुछ समय खेल के लिए निकालें। खेलेंगे, तभी स्वस्थ रहेंगे और देश की सेवा कर पाएंगे, साथ ही देश के विकास में योगदान दे पाएंगे।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags