Samachar Nama
×

राष्ट्रपति के हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम में बदलाव, खराब मौसम के कारण अटल टनल का दौरा रद्द

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हिमाचल प्रदेश दौरे में खराब मौसम के कारण बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने आदेश जारी कर 29 अप्रैल को प्रस्तावित अटल टनल (रोहतांग) के दौरे को रद्द कर दिया है।
राष्ट्रपति के हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम में बदलाव, खराब मौसम के कारण अटल टनल का दौरा रद्द

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हिमाचल प्रदेश दौरे में खराब मौसम के कारण बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने आदेश जारी कर 29 अप्रैल को प्रस्तावित अटल टनल (रोहतांग) के दौरे को रद्द कर दिया है।

राष्ट्रपति 27 अप्रैल से 1 मई तक हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रपति निवास, मशोबरा, शिमला में प्रवास पर हैं। इस दौरे के दौरान 29 अप्रैल को अटल टनल का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण इस कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

इसी बीच, मंगलवार शाम को शिमला के हिमाचल प्रदेश लोक भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में एक भव्य राजकीय भोज का आयोजन किया गया। शाम लगभग 7 बजे राष्ट्रपति लोक भवन पहुंचीं, जहां राज्यपाल कविंदर गुप्ता, उनकी पत्नी बिंदु गुप्ता और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने उनका स्वागत किया।

राज्यपाल और उनकी पत्नी ने लोक भवन के 'आदित्य कक्ष' में राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने राज्यपाल परिवार के सदस्यों से भी सौहार्दपूर्ण बातचीत की। इसके बाद राष्ट्रपति ने लोक भवन के 'दरबार हॉल' में आयोजित राजकीय भोज में शिरकत की।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह, एआरटीआरएसी चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. दहिया, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी समेत, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में हिमाचल की संस्कृति और आतिथ्य सत्कार को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है।

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Share this story

Tags