Samachar Nama
×

रानी मुखर्जी ने 'मर्दानी-3' की सफलता पर जताई खुशी, लडकियों की सुरक्षा पर कही ये बातें

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज फिल्म 'मर्दानी-3' अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ दर्शकों के दिलों में भी गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म की सफलता के बीच रानी ने मीडिया के साथ बात की और समाज में बढ़ते अपराधों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

दरअसल, शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रानी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि आज के समय में हर लड़की को शिक्षित होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा, "लड़कियों को हर कदम पर सावधान रहना चाहिए, फिर चाहे वह घर में हो या फिर बाहर, क्योंकि यह सिर्फ बाहर का खतरा नहीं है, बल्कि यह समाज की मानसिकता की समस्या है। कई बार खतरा बाहर से नहीं, बल्कि घर के अंदर या भरोसेमंद लोगों से ही आता है।"

उन्होंने आगे कहा कि कई बार लड़कियां किसी पर भी जल्दी भरोसा कर लेती हैं और वही भरोसा तोड़कर चले जाते हैं। उन्होंने कहा, "अक्सर महिलाएं किसी पर भी भरोसा कर लेती हैं और लोग उस भरोसे को तोड़कर चले जाते हैं। इसलिए हर लड़की को शिक्षित होना चाहिए। उनकी मानसिकता पर ध्यान देना और सुधारना जरूरी है। साथ ही ऐसे अपराधों के लिए बहुत सख्त सजा होनी चाहिए। जब तक अपराधियों के मन में डर नहीं होगा, ये घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं।"

अभिनेत्री ने हाल ही में मनोरंजन जगत में काम करते हुए 30 साल पूरे कर लिए हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना करती हूं कि अगले 30 सालों तक मुझे दर्शकों से प्यार मिलता रहे। सभी का सहयोग मिले और मेरी इस यात्रा में जितने लोग मेरे साथ रहे और आज के समय के जो पत्रकार हैं, वे आगे भी ऐसे साथ देते रहें। मुझे प्यार करें और मेरी फिल्मों को और भी बढ़ावा दें। इसी के साथ ही, आने वाले समय में मेरी यह कोशिश रहेगी कि मैं अपने दर्शकों के लिए ऐसी फिल्में लेकर आऊं, जो मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित करती रहें।"

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story

Tags