Samachar Nama
×

'रंगला' बनाने का सपना दिखाकर 'आप' सरकार ने पंजाब को 'कंगला' बना दिया: राघव चड्ढा

चंडीगढ़, 9 मई (आईएएनएस)। पंजाब में ईडी की कार्रवाई को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
'रंगला' बनाने का सपना दिखाकर 'आप' सरकार ने पंजाब को 'कंगला' बना दिया: राघव चड्ढा

चंडीगढ़, 9 मई (आईएएनएस)। पंजाब में ईडी की कार्रवाई को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब को 'रंगला' बनाने का सपना दिखाकर आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को 'कंगला' बना दिया है। बड़े उम्मीद के साथ पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया था। उन्होंने कहा कि पंजाब को लूटने के लिए जनादेश नहीं मिला था।

राघव ने कहा कि ईडी की रेड के दौरान बालकनी से 21 लाख रुपए फेंके गए। दस्तावेज बता रहे हैं कि 100 करोड़ की राउंड-ट्रिपिंग की गई है। इससे यही नजर आ रहा है कि जनादेश के खिलाफ एक बहुत बड़ा विश्वासघात है। उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी कहा था आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्रष्ट और कंप्रोमाइज्ड लोगों के हाथ में फंस कर रह गई है।"

उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के भीतर यह विषय उठाने की कोशिश की तो हमको चुप करा दिया गया, लेकिन ईडी की कार्रवाई के बाद सच्चाई सामने आ रही है। ईडी की कार्रवाई से 21 लाख रुपए से भरा बोरा नौवीं मंजिल से नीचे फेंका गया। राघव चड्ढा ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यह ईमानदारी से कमाया हुआ पैसा होता तो कोई नौवीं मंजिल से नीचे फेंक देता। अगर 21 रुपए भी ईमानदारी से कमाया गया होता तो कोई नीचे नहीं फेंकता।

उन्होंने कहा कि दस्तावेज से पता चल रहा है कि यूएई, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में कंपनी बनाकर राउंड ट्रिपिंग ऑफ फंड्स किया गया है। ये सारी चीजें यही दिखाती हैं कि यह पंजाब के लोगों के साथ सबसे बड़ी लूट है। राघव चड्ढा ने कहा कि एक ओर पंजाब सरकार और पंजाब के लोगों पर पांच लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। वहीं, दूसरी ओर पंजाब के खजाने को आम आदमी पार्टी लूटकर पैसे को विदेशों में भेज कर ठिकाने लगा रही है। एजेंसियों की कार्रवाई की वजह से सारे साक्ष्य सामने आ रहे हैं।

राघव ने कहा कि जांच के बाद एजेंसियां तो कार्रवाई करेंगी ही। उससे ज्यादा विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोग कार्रवाई करेंगे। पंजाब के लोग अपने साथ हुए धोखे को नकारेंगे। पंजाब के लोग सभी चीजों को समझते हुए सही फैसला लेंगे। पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ असली कार्रवाई फरवरी, 2027 में करने जा रहे हैं।

--आईएएनएस

एसडी/डीकेपी

Share this story

Tags