Samachar Nama
×

रांची में शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार

रांची, 5 मार्च (आईएएनएस)। रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब दुकान पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रांची में शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार

रांची, 5 मार्च (आईएएनएस)। रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब दुकान पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद से इलाके में फैली दहशत के बीच पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। बीते 3 मार्च की रात कुछ बदमाश अचानक अनगड़ा क्षेत्र स्थित एक शराब दुकान के पास पहुंचे और दुकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज मिला, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनकी तलाश में छापेमारी शुरू की।

पुलिस के मुताबिक इस घटना को देव सिंह मुंडा और उसके दो साथियों ने अंजाम दिया था। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी देव सिंह मुंडा की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की मंशा और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग के पीछे रंगदारी, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं था।

--आईएएनएस

एसएनसी/एससीएच

Share this story

Tags