Samachar Nama
×

रांची के खलारी में स्कूल शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

रांची, 10 मई (आईएएनएस)। रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित डकरा में राज चिल्ड्रन स्कूल की 29 वर्षीय शिक्षिका पायल कुमारी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने रविवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राथमिक जांच में इस आत्महत्या के पीछे गहरे मानसिक अवसाद और समाज के तीखे तानों को मुख्य वजह माना जा रहा है। यह मामला 26 दिसंबर 2025 की उस वारदात से जुड़ा है, जब पायल को उनके कथित प्रेमी सुनील केवट उर्फ छोटू ने स्कूल जाने के क्रम में सरेराह गोली मार दी थी। उस वक्त सुनील ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी, जबकि पायल लंबे समय तक रिम्स में जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही थीं।

हालांकि, वह इलाज के बाद शारीरिक रूप से स्वस्थ होकर वापस स्कूल में पढ़ाने लगी थीं, लेकिन समाज और परिवेश के बदले हुए नजरिए ने उन्हें भीतर से तोड़ दिया था। परिजनों के अनुसार, शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद सब कुछ सामान्य था। पायल ने भोजन किया और अपने कमरे में चली गईं। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब तक परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। शनिवार देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि सुनील द्वारा छोड़े गए 'सुसाइड वीडियो' और उस घटना के बाद से ही पायल को लगातार लोगों के व्यंग्य और उलाहनों का सामना करना पड़ रहा था। खलारी पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या पायल को आत्मघाती कदम उठाने के लिए किसी ने मजबूर किया था। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कार्यस्थल या निजी जीवन में उन्हें किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा था।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएस

Share this story

Tags