Samachar Nama
×

जम्मू-कश्मीर: रामनगर से उधमपुर जा रही बस हादसे का शिकार, केंद्रीय मंत्री ने कहा-बचाव कार्य जारी

श्रीनगर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। रामनगर से उधमपुर जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अभी-अभी, उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात हुई। मुझे पता चला कि कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस शामिल थी।

उन्होंने लिखा कि बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है। हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने लिखा कि मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ, राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूं। बता दें कि उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में सवार कुछ यात्री गंभीर रूप से चोटिल बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

बीते महीने जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई थी। राजौरी जिले के कल्लर इलाके में हुए एक हादसे में पुंछ डिग्री कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. तबस्सुम नाज की मौत हो गई और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि गांदरबल जिले के रेलगुंड में एक अन्य दुर्घटना में लद्दाख के कारगिल जिले के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। घायलों में महाराष्ट्र के दो पर्यटक और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दो नागरिक शामिल थे।

इससे पहले, जनवरी में पहाड़ी डोडा जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम दस सैनिक मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए थे। भदेरवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर खानी टॉप पर वाहन सड़क से फिसल गया और एक गहरी खाई में गिर गया था।

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिलों पुंछ, राजौरी, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं क्योंकि यहां की सड़कें ढलानदार और घुमावदार हैं।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags