Samachar Nama
×

राम मंदिर के बाद अब कृष्ण जन्मभूमि के चढ़ावे पर उठे सवाल, सीबीआई जांच की मांग का वीडियो वायरल

मथुरा, 17 जून (आईएएनएस)। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर चल रही जांच के बीच अब मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर चढ़ावे पर सवाल उठने लगे हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े याचिकाकर्ता और संत दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र भेजकर मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया मंच पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया है कि मंदिर में रखी गुल्लकों और दानपात्रों को खोलने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं है। उनका दावा है कि दानपात्र खोले जाने के समय सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं, जिससे चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर संदेह पैदा होता है। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन का हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए और उसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे के उपयोग को लेकर गंभीर अनियमितताएं हैं। उनके अनुसार, कुछ लोग श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। फलाहारी महाराज ने दावा किया कि मंदिर से जुड़े कई कर्मचारियों और अधिकारियों की आर्थिक स्थिति में असामान्य वृद्धि हुई है, जिसकी जांच आवश्यक है।

संत ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर में चढ़ने वाले सोने-चांदी के आभूषणों का समुचित रिकॉर्ड नहीं रखा जाता। उन्होंने कहा कि पूरे वित्तीय प्रबंधन की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए। फलाहारी महाराज ने कहा कि मंदिरों में आने वाला दान समाज और जनकल्याण के कार्यों में उपयोग होना चाहिए। अस्पताल, शिक्षण संस्थान और अन्य सामाजिक परियोजनाओं पर खर्च किए जाने वाले धन की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंदिर प्रबंधन, अधिकारियों और कर्मचारियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर विवश होंगे। हालांकि, इन आरोपों पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

--आईएएनएस

विकेटी/पीएम

Share this story

Tags