Samachar Nama
×

राम मंदिर चंदा विवाद में संत समाज के साथ खड़ी है कांग्रेस: कुमारी शैलजा

देहरादून, 17 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने बुधवार को देहरादून में प्रदेश कांग्रेस के अनुषांगिक संगठनों, विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं संगठन सृजन अभियान के प्रभारी चल्ला वामशी चंद रेड्डी, उत्तराखंड के सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सह-प्रभारी मनोज यादव, तथा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं कुमारी शैलजा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पार्टी लगातार संगठनात्मक मजबूती के लिए काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की जा रही है। कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

कांग्रेस सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि यह बैठकें पार्टी की नियमित संगठनात्मक गतिविधियों का हिस्सा हैं। हालांकि, चुनाव नजदीक आने के कारण अब संगठन को और अधिक सक्रिय तथा प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य बूथ स्तर तक अपनी पहुंच को मजबूत करना है, ताकि जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर तालमेल के साथ काम करेंगे।

राम मंदिर चंदा विवाद के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर कुमारी शैलजा ने कहा कि यह मामला संत समाज से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस के पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष इस विषय पर संतों के साथ खड़े हैं और लगातार संवाद बनाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी समय-समय पर विभिन्न विषयों पर बैठकें करती रहती है और चुनावी माहौल को देखते हुए अब और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है।

--आईएएनएस

एसएके/डीकेपी

Share this story

Tags