Samachar Nama
×

राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले पर रामदास अठावले बोले- भ्रष्टाचार के जिम्मेदार लोगों पर सरकार ने की कार्रवाई

राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले पर रामदास अठावले बोले- भ्रष्टाचार के जिम्मेदार लोगों पर सरकार ने की कार्रवाई
राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले पर रामदास अठावले बोले- भ्रष्टाचार के जिम्मेदार लोगों पर सरकार ने की कार्रवाई

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने पीएम मोदी के विदेश दौरे, राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले को लेकर रामदास अठावले ने कहा कि यह हमारे लिए अच्छी बात नहीं है। सभी पार्टियों ने इसका विरोध किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जांच के लिए एसआईटी बनाई है। केस दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेरा मानना है कि इसमें छोटा हो या बड़ा हो, भ्रष्टाचार में जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर रामदास अठावले ने कहा कि भारत के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनेक देशों का दौरा कर रहे हैं। भारत के इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए उनके दौरे का अच्छा उपयोग हो सकता है।

राहुल गांधी के छुट्टीयों को लेकर रामदास अठावले ने कहा कि शुरू में विपक्ष थोड़ा कमजोर था। लेकिन अब कमजोर होता जा रहा है। बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी के हार जाने से टीएमसी के अनेक सांसद भी एनडीए के साथ आए हैं। शिवसेना के छह सांसद भी हमारे साथ आ गए हैं। जिसके बाद एनडीए की ताकत काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। विपक्षी नेता सरकार को सहयोग करता है। राहुल गांधी हर बार प्रधानमंत्री का अपमान कर देते हैं। इसलिए राहुल गांधी की इमेज डाउन होती जा रही है।

महाराष्ट्र में बनाई गई यूसीसी समिति को लेकर रामदास अठावले ने कहा कि समान नागरिक कानून में सात लोगों की कमेटी बनाई गई है। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज को चेयरमैन बनाया गया है। यूसीसी होना इसलिए भी जरूरी है कि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच हमेशा इसको लेकर विवाद रहता है। मेरा मानना है कि यह कानून मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है।

वियतनाम में नाव हादसे को लेकर रामदास अठावले ने कहा कि वियतनाम में देश के बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं। पानी में नाव पलटने से 15 लोगों की जान चली गई है। यह हमारे लिए बड़े दुख की बात है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री ने भी दुख व्यक्त किया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के दुख में हम सभी शामिल हैं।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags