Samachar Nama
×

रकुल और जैकी ने शेयर किए फिटनेस और रिकवरी के राज, बोले- वर्कआउट हमारे लिए बोझ नहीं, जरूरत है

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी सोफी चौधरी के चैट शो 'फेमसली फिट विद सोफी' का हिस्सा बने। दिलचस्प बात है कि यह चैट शो किसी स्टूडियो की बजाय जिम में वर्कआउट के दौरान शूट हुआ।

रकुल और जैकी दोनों ही अपनी फिटनेस को लेकर सक्रिय रहते हैं। जैकी ने चैट शो में बताया कि मेरी और रकुल की प्रेम कहानी भी उनकी समान आदतों, जैसे वर्कआउट और खान-पान के इर्द-गिर्द शुरू हुई थी।

जैकी ने कहा, "हम वर्कआउट को किसी बोझ की तरह नहीं देखते हैं। हमारे लिए यह रोजमर्रा के कामों जैसा है।"

वहीं, रकुल ने इसे जीवनशैली का हिस्सा बताते हुए कहा, "जिस तरह लोग रोज पढ़ते हैं या खाना खाते हैं, वैसे ही हमारा दिन भी वर्कआउट से शुरू होता है। यह सिर्फ वजन कम करने या अच्छा दिखने के लिए नहीं है, बल्कि हम इसे खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए करते हैं।"

आगे बातचीत में सोफी ने रकुल की गंभीर चोट के बारे में पूछा, जिसके बारे में बताते हुए रकुल ने बताया कि ठीक होने की प्रक्रिया काफी लंबी थी, जिसमें जैकी ने उनका काफी साथ दिया था।

रकुल कहती हैं, "उस दौरान जैकी ने मेरा काफी सपोर्ट किया था। मेरी रिकवरी के सफर के दौरान उन्होंने कभी कोई शिकायत नहीं की। हमने हर मुश्किल का सामना मिलकर किया।"

रकुल ने जैकी की सराहना करते हुए कहा, "जैकी जब मेरी बात को पूरी गहराई से सुनते हैं, जब आपको कोई इतना समझने वाला मिल जाए, तो समझ लीजिए कि आधी लड़ाई तो आपने वहीं जीत ली है।"

बातचीत में जैकी ने एक प्रोड्यूसर के तौर पर अपने संघर्षों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि फिल्मों का निर्माण करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन इस पेशे ने उन्हें एक बेहतर और विनम्र इंसान बना दिया है। जैकी ने कहा, "फिल्म निर्माण के दौरान आने वाली चुनौतियों ने ही मुझे जिंदगी का असली मतलब सिखाया है।"

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story

Tags