Samachar Nama
×

राखी सावंत के ड्रामे को लोग नहीं समझते, वो एक परफॉर्मेंस है : सौंदौस

राखी सावंत के ड्रामे को लोग नहीं समझते, वो एक परफॉर्मेंस है : सौंदौस
राखी सावंत के ड्रामे को लोग नहीं समझते, वो एक परफॉर्मेंस है : सौंदौस

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सौंदौस मौफाकिर हाल ही में रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स-2' में नजर आई थीं। आईएएनएस के साथ बातचीत में उन्होंने राखी सावंत की तारीफ की। साथ ही, रियलिटी शो के बढ़ते चलन पर बात भी की।

उन्होंने कहा, "जो एक्टर पहले कहते थे कि वो कभी भी रियलिटी शो नहीं करेंगे, आज वही रियलिटी शो में आने के लिए मिन्नतें कर रहे हैं। मुझे लगता है कि दुनिया बदलने वाली नहीं है बल्कि बदल चुकी है और लोग अब आखिरकार ये मानने लगे हैं कि रियलिटी शो भी एक फुल-टाइम परफॉर्मेंस है और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का ही एक हिस्सा है।"

राखी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "जब आप रियलिटी शो में जाते हैं, तो आप ड्रामा भी करते हैं। जैसे लोग राखी सावंत को उनके ड्रामे के लिए बुरा-भला कहते हैं, लेकिन वो ये नहीं समझते कि ये भी एक परफॉर्मेंस है और रियलिटी शो में ऐसी परफॉर्मेंस करने के लिए आपको आइकॉन होना पड़ता है। इसलिए लोगों को रियलिटी शो को भी फिल्मों की तरह ही इज्जत देनी चाहिए।"

सौंदौस मौफाकिर ने शो 'द ट्रेटर्स-2' में एक 'फेथफुल' के तौर पर प्रवेश किया था। अभिनेत्री ने शो में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, "शो के शुरुआती दौर में ही बाहर हो जाना बहुत दुख देता है, लेकिन शो का फॉर्मेट ही ऐसा है। इसलिए खुद को दोष देने का बोझ थोड़ा कम हो जाता है। मुझे लगता है कि मैंने अपना बेस्ट दिया।"

शो 'द ट्रेटर्स-2' में एंटरटेनमेंट, टीवी, सोशल मीडिया, फूड और दूसरी फील्ड से 21 कंटेस्टेंट शामिल थे, जिनमें मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी और रणवीर बरार जैसे नाम शामिल हैं।

ये शो भरोसा, धोखे और चालबाजी पर बना है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को छिपे हुए गद्दारों को पहचानना होता है और साथ ही खुद को शो से बाहर होने से भी बचाना होता है। नए सीजन में जबरदस्त लड़ाइयों, चौंकाने वाले एलिमिनेशन और बदलती दोस्तियों की वजह से पहले से ही काफी चर्चा हो रही है, जो आगे और भी ज्यादा अनिश्चित और धोखे से भरी जंग का वादा करता है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story