Samachar Nama
×

राज्यपाल के अभिभाषण पर बोले तेजस्वी यादव, भाषण में हरियाली, लेकिन वास्तविकता कोसों दूर

पटना, 2 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को खानापूर्ति मात्र बताया।

उन्होंने कहा कि बिहार में यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कई राज्यपाल आए और चले गए, लेकिन वही बोलते हैं, जो सरकार और अधिकारी लिखकर देते हैं। वही वे पढ़ते हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाषण में हरियाली दिखती है, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है।

तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में लगातार गंभीर अपराध हो रहे हैं। प्रतिदिन रेप, मर्डर, किडनैपिंग और गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रखंड से लेकर थाना तक कोई काम बिना पैसे के लोगों के नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अगर बिहार में इतना विकास हो ही रहा है तो सभी मामलों में यह प्रदेश फिसड्डी क्यों है? उन्होंने कहा कि बिहार केवल अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में अव्वल है। शेष सभी मामलों में पीछे है। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले हमारे द्वारा घोषित की गई योजनाओं को बिहार सरकार ने लागू किया था।

केंद्रीय बजट से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सब कुछ पहले वाला ही है। नया सिर्फ यह रहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में जब चुनाव था तो मिथिला की साड़ी पहनी थी। इस बार तमिलनाडु में चुनाव है, तो वहां की साड़ी पहनी। राजद नेता तेजस्वी यादव सोमवार को व्हीलचेयर के सहारे सदन पहुंचे।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

Share this story

Tags