Samachar Nama
×

राज्यसभा चुनाव से पहले दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे नितिन नवीन, उम्मीदवार के नाम पर लगाएंगे मुहर

रांची, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 6 और 7 जून को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे। 18 जून को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को देखते हुए उनके इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राज्यसभा चुनाव से पहले दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे नितिन नवीन, उम्मीदवार के नाम पर लगाएंगे मुहर

रांची, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 6 और 7 जून को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे। 18 जून को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को देखते हुए उनके इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि इसी दौरान भाजपा की ओर से राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला हो सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारी को लेकर रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में व्यवस्था समिति की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और विभिन्न नेताओं के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।

बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद मनीष जायसवाल, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला झारखंड दौरा होगा। इस दौरान वह संगठनात्मक बैठकों और कार्यकर्ता कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का रांची और झारखंड से विशेष जुड़ाव रहा है, क्योंकि उनका जन्म और शिक्षा-दीक्षा रांची में हुई है। राजनीतिक हलकों में इस दौरे को आगामी राज्यसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून है। भाजपा राज्यसभा की एक सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

इसके लिए संभावित उम्मीदवारों के तीन नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। संभव है कि 7 मई को भाजपा के उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे, और इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी रह सकती है।

विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के कुल 24 विधायक हैं, जबकि राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 मतों की आवश्यकता होती है। इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व दूसरी सीट पर भी दावा ठोंक रहा है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हाल ही में कहा था कि उन्हें विश्वास है कि एनडीए से बाहर के कुछ विधायक भी 'अंतरात्मा की आवाज' पर मतदान करेंगे, जिससे पार्टी को अतिरिक्त समर्थन मिलेगा।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Share this story

Tags