Samachar Nama
×

जनता की सहानुभूति पाने के लिए ममता बनर्जी लगा रहीं झूठे आरोप: राजीव रंजन प्रसाद

पटना,16 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी राज्य की जनता की सहानुभूति पाने के लिए झूठे आरोप लगा रही हैं जबकि उनके शासनकाल में पश्चिम बंगाल की स्थिति खराब हुई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन कहते हैं, "वह पश्चिम बंगाल की जनता की सहानुभूति पाने के लिए झूठे आरोप लगा रही हैं। हालांकि, उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में अराजक स्थिति पैदा हो गई है। कारखाने बंद हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है और लोग राहत की तलाश में हैं। लेकिन, ममता बनर्जी सत्ता में वापस नहीं आने वाली हैं।"

महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा, "दशकों से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व के क्षेत्र में अवसर पाने की आकांक्षा रही है। पिछले छह दशकों के दौरान कांग्रेस सरकारों ने महिलाओं की इन आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया। अब, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, महिला आरक्षण विधेयक का संशोधित मसौदा आज पेश किया जाने वाला है।"

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजीव रंजन ने कहा, "कांग्रेस अपनी आदतें बदलने वाली नहीं है। उन्हें मौका मिला था और उन्होंने लंबे समय तक इस देश पर शासन किया लेकिन उन्होंने इस काम को पूरा नहीं किया। अब, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में, यह काम पूरा होने जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "यह एक शानदार विरासत और योग्य उत्तराधिकारी है। जो बिहार के करिश्माई नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की नई गाथा लिखी, बिहार को जिन ऊंचाईयों तक पहुंचाया, उसमें सात निश्चय के जो तीनों हिस्से हैं वो बेहद महत्वपूर्ण है। आज आधारभूत संरचना का विस्तार, कमजोर वर्गों को सशक्तिकरण, उम्मीदों का प्रदेश बना है।

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बदहाल कानून-व्यवस्था वाले एक विफल राज्य को नीतीश कुमार ने एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है जहां विकसित राज्य बनने की सारी योग्यता इस राज्य को हासिल है। ऐसे समय में सम्राट चौधरी जो लंबे समय से नीतीश कुमार के साथ काम करते रहे हैं, बिहार में सुशासन के मॉडल को आगे लेकर जाएंगे। उन सभी कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाया जाएगा जो नीतीश कुमार ने शुरू किए थे।"

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Share this story

Tags