Samachar Nama
×

राजस्थान: सीकर में विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले 'रन फॉर एनवायरनमेंट' का आयोजन

सीकर, 4 जून (आईएएनएस)। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मानाया जाएगा। इससे एक दिन पहले सीकर में जिला कलेक्टर आशीष मोदी और एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने 'रन फॉर एनवायरनमेंट' को हरी झंडी दिखाई।
राजस्थान: सीकर में विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले 'रन फॉर एनवायरनमेंट' का आयोजन

सीकर, 4 जून (आईएएनएस)। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मानाया जाएगा। इससे एक दिन पहले सीकर में जिला कलेक्टर आशीष मोदी और एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने 'रन फॉर एनवायरनमेंट' को हरी झंडी दिखाई।

इस कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों और नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की बात कही।

सीकर के पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की ओर से तय किया गया है कि जागरूकता के लिए दौड़ का आयोजन किया जाए। पीएम मोदी का कहना है कि हमें जल संरक्षण, वृक्षारोपण, और स्वच्छता के लिए पर्यावरणीय जागृति पैदा करनी चाहिए। पर्यावरण मंत्रालय की ओर से आज विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने आगे कहा कि सीकर में हजारों की संख्या में युवा और सभी पर्यावरण प्रेमी पुलिस लाइन में इकठ्ठे हुए, हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ की गई है। दौड़ में शामिल लोगों का रामलीला मैदान में स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्यावरण के प्रति अपनी भावना को जगाएं और प्रदूषण को खत्म करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, जल का संरक्षण करें और स्वच्छता का अभियान शुरू करें।

भाजपा नेता गजानंद कुमावत ने पुलिस लाइन से प्रारंभ की गई दौड़ का अर्थ यही है कि पर्यावरण, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति कितने जागरूक हैं। यह दौड़ रामलीला मैदान में खत्म होगी। लोग इनको देखकर प्रभावित होंगे। उम्मीद है कि राजस्थान सरकार की ओर से स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर जो अभियान चलाया गया है, उसमें तेजी आएगी।

बता दें कि 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इस साल इसकी थीम क्लाइमेट एक्शन यानी जलवायु कार्रवाई पर केंद्रित है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी अजरबैजान देश कर रहा है। अजरबैजान के बाकू शहर में मुख्य वैश्विक समारोह का आयोजन होगा।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags