Samachar Nama
×

राजा का बेटा ही राजा बनेगा, अब यह नहीं चलेगा: दिलीप जायसवाल

पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को असम स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब जनता समझदार है और अब राजा का बेटा ही राजा नहीं बनेगा। भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।
राजा का बेटा ही राजा बनेगा, अब यह नहीं चलेगा: दिलीप जायसवाल

पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को असम स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब जनता समझदार है और अब राजा का बेटा ही राजा नहीं बनेगा। भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस में राहुल और प्रियंका के अलावा कोई है क्या? आपने देखा न, पटना का 45 साल का एक मामूली कार्यकर्ता भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है। कांग्रेस को भी कुछ ऐसा ही सोचना होगा। राहुल और प्रियंका से कांग्रेस को निकलना होगा। आम लोगों के हाथ में सत्ता होनी चाहिए। राजा का बेटा राजा बनेगा, यह नहीं चलेगा।

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत दुनिया की चौथी आर्थिक शक्ति बन गया है। भारत ने दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर और अपनी सुरक्षा एजेंसियों की ताकत दिखा दी है। हम तो पाकिस्तान के घर में घुसकर मिसाइल दाग चुके हैं। इसलिए चिंता मत कीजिए। सब कुछ धीरे-धीरे होगा, आगे-आगे देखिए होता है क्या।

लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि जांच एजेंसियों ने सभी सबूतों के साथ लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अपना पक्ष और पर्यवेक्षण न्यायालय के समक्ष रख दिया है। मामला न्यायालय में है और जो भी आदेश न्यायालय देगा, उसे संवैधानिक तरीके से लालू सहित सभी को मानना होगा।

बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर को केकेआर से रिलीव करने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और सनातन पर जिस तरह अत्याचार हो रहा है, उसकी पूरा भारत और विश्व विरोध कर रहा है। धर्म के आधार पर किसी के साथ अन्याय, अमानवीय व्यवहार या हत्या नहीं की जा सकती। खेल के माध्यम से हमने बांग्लादेश को एक संदेश दिया है कि ऐसे अत्याचार बंद हों। हम खेल-खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं, लेकिन यह संदेश जरूरी है कि बांग्लादेश सुधर जाए और धर्म के आधार पर अत्याचार रोके।

गयाजी में हुई घटना को लेकर राजद के एक्स पोस्ट पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजद के पास कोई काम नहीं है तो वह रातभर इंतजार करता है कि पूरे बिहार में, 15 करोड़ की आबादी में कहीं कोई गोली चल जाए। राजद को यह एहसास होना चाहिए कि अपराधी कानून के राज में बच नहीं सकता या तो वह लंगड़ा होगा या ऊपर जाएगा। जो जैसा अपराधी होगा, जैसा कर्म करेगा, वैसा फल मिलना बिहार में शुरु हो गया है। इसलिए राजद का अगर कोई आदमी हो तो ठीक हो जाए, क्योंकि बिहार में अब अपराधी टिक नहीं सकता।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags