Samachar Nama
×

‘राहुल हटाओ और प्रियंका लेकर आओ’ भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने ली कांग्रेस की चुटकी

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को असम की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि पार्टी के अंदर बगावत शुरू है, राहुल हटाओ और प्रियंका लेकर आओ।
‘राहुल हटाओ और प्रियंका लेकर आओ’ भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने ली कांग्रेस की चुटकी

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को असम की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि पार्टी के अंदर बगावत शुरू है, राहुल हटाओ और प्रियंका लेकर आओ।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच चल रही कैंप वाली दुश्मनी ने इस फैसले को प्रभावित किया है। प्रियंका कैंप ने राहुल को हटाने और प्रियंका को आगे लाने के लिए दबाव डाला, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। यह दर्शाता है कि कांग्रेस में अब राहुल गांधी के साथ जनमत नहीं बचा है। पार्टी के सहयोगी और नेता दिग्विजय सिंह और इमरान मसूद भी राहुल को हटाकर प्रियंका को आगे लाने की बात कर रहे हैं।

पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी वियतनाम में छुट्टी मना रहे हैं, जबकि प्रियंका को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कर्नाटक गैंगरेप मामले पर पूनावाला ने राज्य सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री के बीच सत्ता की लड़ाई चल रही है, लेकिन उनकी प्राथमिकता सत्ता और कुर्सी है, महिलाओं की सुरक्षा नहीं।

हुबली में एक 13 साल की लड़की का गैंगरेप हुआ है और बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। यह कोई अकेली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में बेलगावी में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें इजरायली टूरिस्ट से रेप और सड़कों पर दिनदहाड़े छेड़छाड़ की घटनाएं शामिल हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत की तुलना वेनेजुएला से की जा रही है। वे दावा कर रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है। राशिद अल्वी, कम से कम अपना इतिहास तो देखिए। दूसरों के बारे में ऐसी टिप्पणियां करना ठीक नहीं। मुझे लगता है कि कांग्रेस का एकमात्र काम भारत की बदनामी करना है।

टीएमसी छोड़कर मौसम नूर की कांग्रेस वापसी पर पूनावाला ने इंडी गठबंधन को भ्रम, बंटवारे और निजी महत्वाकांक्षाओं की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई मिशन या विजन नहीं, बल्कि अराजकता है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags