Samachar Nama
×

राहुल गांधी का ‘गद्दार’ वाला बयान निंदनीय है: जवाहर सिंह बेढम

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। संसद परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक हो गई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि चिंता मत करो, तुम वापस आओगे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार बोला। इस मामले में राजस्थान सरकार में मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि राहुल गांधी का बयान निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

राजस्थान सरकार में मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि लोकसभा गेट का जब मैंने वीडियो देखा तो मुझे पता चला कि भारत में एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहा। मैं बस इतना कह सकता हूं कि कांग्रेस की मानसिकता, उनकी गलत सोच और उनके नेताओं की खराब समझ अखबारों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया में साफ दिख रही है।

रवनीत सिंह बिट्टू देशभक्त कौम से आते हैं, जिस कौम ने देश की आजादी से लेकर विदेशी आक्रांताओं के सामने कभी झुकने का नाम नहीं लिया। उस कौम से आने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहना निंदनीय है। राहुल गांधी की जुबान पर लगाम नहीं है। ये विदेशों में जाकर भारत की छवि को धूमिल करते हैं और भारत में रहकर षड्यंत्र करते हैं। इनकी बुद्धि पर जो पर्दा है, वह हटे। विकसित भारत के संकल्प में प्रधानमंत्री मोदी के साथ देश की जनता खड़ी है। जनता के पीछे-पीछे कांग्रेस के नेता चलना सीखें।

इस मामले में भाजपा सांसद रबींद्र नारायण बेहरा ने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार पूरी तरह से अनुचित है। फिर भी वे नेता प्रतिपक्ष हैं। वे स्पीकर से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक को कुछ भी कह देते हैं। वे संसदीय परंपरा को नहीं मानते हैं। वे खुद को एलओपी ऑफ इंडिया कहते हैं, जबकि एलओपी लोकसभा में होता है, भारत का नहीं होता है।

भाजपा सांसद संध्या राय ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता द्वारा मर्यादा का उल्लंघन हुआ है, जो बहुत निंदनीय है। आज लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों के दलित समुदाय के सभी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags