Samachar Nama
×

राहुल गांधी को भारत की जनता गंभीरता से नहीं लेती: मंगल पांडे

पटना, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि देश की जनता अब उन्हें गंभीरता से नहीं लेती। राहुल गांधी की पहचान अब ऐसे नेता के तौर पर है जो देश की छवि को धूमिल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही है।

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुए एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि जब भी भारत को बदनाम करने या देश की इमेज खराब करने के लिए कांग्रेस सबसे आगे रहती है। कांग्रेस लीडर राहुल गांधी तेजी से मजाक का विषय बनते जा रहे हैं। यही वजह है कि भारत की जनता गंभीरता से नहीं लेती।

मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि एआई समिट विश्व का मंच था, जहां 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वहां जिस तरह का प्रदर्शन हुआ है, वह निंदनीय है। कांग्रेस के इस प्रोटेस्ट से सभी को बहुत आघात पहुंचा है। कांग्रेस के लोग पता नहीं कि अब लोकतंत्र में क्या दिखाना क्या चाहती है। कांग्रेस ने शर्टलेस प्रोटेस्ट से देश की छवि को खराब करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस को सफलता नहीं मिली।

भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने इंडिया एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर कहा कि आपने देखा कि एआई समिट में 140 देशों के प्रतिनिधियों का कॉन्फ्रेंस चल रहा था और किस प्रकार से कांग्रेस के द्वारा एक छोटी-सी बात को लेकर भारत की छवि को दुनिया के सामने खराब करने की कोशिश की गई। जिस प्रकार से कांग्रेस के गुर्गों ने नेताओं के इशारे पर वहां शर्टलेस प्रोटेस्ट किया, यह विघटनकारी प्रवृत्ति वाले लोग ही कर सकते हैं, और यह भारत को कमजोर करने की साजिश थी।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags