Samachar Nama
×

राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस की डूब रही 'नाव': मंत्री दिलीप जायसवाल

पटना, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने एआई समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इस तरह की हरकत की पूरे देश में निंदा हो रही है। राहुल गांधी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता के कारण कांग्रेस की नाव डूब रही है। मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कहा है कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं।

दिलीप जायसवाल ने बिहार में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर खुले में नॉनवेज बिक्री पर रोक लगाने के फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह कदम सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रतिबंध लागू होने के बाद लोगों के बीच अनुशासन बढ़ेगा और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ व सकारात्मक माहौल बनेगा।

बिहार के औद्योगिक विकास पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि उद्योग विभाग बिहार में निवेश बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले श्याम स्टील की ओर से 5 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया था। वहीं शक्ति एंड अवध स्टील ने 6 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि इन निवेशों से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक व सामाजिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। बिहार के विकास के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

दूसरी ओर झारखंड के चतरा में हुए एयर एंबुलेंस हादसे पर दिलीप जायसवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस दुर्घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली, जिसमें सात लोगों की जान चली गई। उन्होंने इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के करमाटांड के पास एक वन क्षेत्र में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद सोमवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। एयर एम्बुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें एक डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट, 1 पायलट और 1 को-पायलट थे। सभी लोगों के मारे जाने की सूचना है। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने हादसे के बारे में बताया।

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

Share this story

Tags