Samachar Nama
×

राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर हरीश रावत का समर्थन, एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर हरीश रावत का समर्थन, एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर हरीश रावत का समर्थन, एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

देहरादून, 14 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं पर नजर रखने और जांच और खुफिया एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

हरीश रावत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी ने चुनौती दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की चुनौती को स्‍वीकार नहीं कर रहे हैं। ऐसे में लोकतांत्रिक प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ेगी। अगर लीडर ऑफ अपोजिशन ने कहा है कि उनका फोन टेप हो रहा है तो उसकी जांच होनी चाहिए। हम जानते हैं कि बहुत सारे लोगों के फोन टेप किए जा रहे हैं, कई लोगों के फोन सर्विलांस पर लगे हैं। सरकार ने विरोधियों को तंग करने के लिए कई एजेंसियों को खुली छूट दे रखी है। राहुल गांधी ने जो भी कहा है, वह प्रमाण के आधार पर कहा है।

हरीश रावत ने देश में महंगाई को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने सवाल किया कि भारत का मध्‍यम वर्गीय परिवार किसके कार्यकाल में अस्तित्‍व में आया। कांग्रेस की सरकार थी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे या पी. वी. नरसिम्हा राव थे, वहां से इसकी शुरुआत हुई। आज के समय में मध्‍यम वर्ग त्रस्‍त है और लोअर मिडिल क्‍लास गरीबी की मार से जूझ रहा है। यह सब वर्तमान सरकार की आर्थिक नीतियों का दुष्‍परिणाम है लेकिन हम इसमें सुधार लाएंगे। हमारी आर्थिक नीतियां इसे बेहतर करेंगी।

उन्‍होंने कहा कि विपक्ष के पास आर्थिक, सामाजिक विकास और राष्‍ट्रीय सुरक्षा का एजेंडा है। कांग्रेस पार्टी कई सालों से राजनीति में है। हमने हमेशा सकारात्‍मक विचारों के साथ सत्ता प्राप्‍त की है और आने वाले समय में पॉजिटिव आइडिया के साथ ही सत्ता में आएंगे।

देश की सुरक्षा में एकजुटता के सवाल पर हरीश रावत ने सकारात्‍मक जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा हमेशा सामूहिक समझदारी रही है। इस मुद्दे पर भाजपा ने विवाद पैदा किया है। हमारे राष्‍ट्रीय सुरक्षा में विदेश नीति का बड़ा महत्‍व है। केंद्र सरकार ने विदेशों में पूर्ववर्ती सरकारों की निंदा करना शुरू किया, वहां से विभेद पैदा हुआ है।

--आईएएनएस

एएसएच/पीएम

Share this story