Samachar Nama
×

राहुल गांधी के लिए देश से ज्यादा राजनीति महत्वपूर्ण: रोहन गुप्ता

अहमदाबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चीन-भारत की तुलना करने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए देश से ज्यादा उनकी राजनीति महत्वपूर्ण है।
राहुल गांधी के लिए देश से ज्यादा राजनीति महत्वपूर्ण: रोहन गुप्ता

अहमदाबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चीन-भारत की तुलना करने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए देश से ज्यादा उनकी राजनीति महत्वपूर्ण है।

राहुल गांधी ने भारत-चीन की तुलना करते हुए कहा कि चाहे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स ही क्यों ना हो, चीन भारत से आगे है।

अहमदाबाद में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता को भारत की अर्थव्यवस्था 'डेड' लगती है, उनसे क्या ही उम्मीद लगा सकते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है, लेकिन राहुल गांधी को यह दिखाई नहीं देता है। पूरी दुनिया जानती है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, लेकिन राहुल गांधी को यह बात पता नहीं है। हर बार चीन का नाम लेकर भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करना शोभा नहीं देता। अगर भारत पूरी दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है, तो वह चीन से कैसे पीछे रह सकता है?

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। 'मेक इन इंडिया' पहल सफल हो रही है और मोबाइल सेक्टर में भारत ने जबरदस्त प्रगति की है, लेकिन विपक्ष के नेता को यह सब दिखाई नहीं देता। मुझे लगता है कि उनके लिए राजनीति देश से ऊपर है।

रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से तुष्टीकरण की नीति पर निर्भर रही है और अब उसका असली चेहरा सामने आ रहा है। बिहार में भी यही हुआ था। सब जानते हैं कि कांग्रेस सिर्फ तुष्टीकरण करती है। मुस्लिम समुदाय भी यह समझ चुका है कि कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति अपनाती है। अगर कांग्रेस ने मुस्लिमों की भलाई के लिए वास्तव में कुछ किया होता तो आज मुस्लिम समुदाय पिछड़े वर्ग में नहीं होता।

जर्मन चांसलर वाले विवाद पर रोहन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने जर्मन चांसलर के दौरे के बजाय राहुल गांधी को प्राथमिकता देकर अपनी असली विचारधारा उजागर कर दी है। जब राष्ट्रीय हितों और विदेशी संबंधों की बात आती है, तब भी कांग्रेस के लिए पार्टी की राजनीति देश से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। विदेशी नेता के आने पर भी वे राजनीतिक दांव-पेच करने से बाज नहीं आते। ऐसी मानसिकता वाली पार्टी पर देश कभी भरोसा नहीं कर सकता।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags