Samachar Nama
×

राष्ट्र विरोध राहुल गांधी के डीएनए में: संजय सेठ

रांची, 21 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके डीएनए में राष्ट्र विरोध छिपा है। जिस तरह से एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, देश के लोग माफ नहीं करेंगे। देश विरोधी होना कांग्रेस के डीएनए में है।
राष्ट्र विरोध राहुल गांधी के डीएनए में: संजय सेठ

रांची, 21 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके डीएनए में राष्ट्र विरोध छिपा है। जिस तरह से एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, देश के लोग माफ नहीं करेंगे। देश विरोधी होना कांग्रेस के डीएनए में है।

भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस प्रदर्शन किया गया। भाजपा इस प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर हमलावर है। भाजपा माफी मांगने की मांग कर रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में आईएएनएस से बातचीत में कहा कि एक तरफ पूरी दुनिया एआई समिट को पीएम मोदी के मास्टरस्ट्रोक के तौर पर मान रही है। इस समिट से करोड़ों युवाओं को इनोवेशन की ओर मोड़ना है। समिट में हिस्सा लेने के लिए लाखों लोगों ने पंजीकरण कराया। पूरी दुनिया इस समिट की प्रशंसा कर रही है, लेकिन कांग्रेस भारत की तरक्की कैसे देख सकती है? राहुल गांधी भारत की इकॉनमी को डेड इकॉनमी कहते हैं। इसके एक सप्ताह के बाद ही दुनिया ने कह दिया था कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

संजय सेठ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भारत का विरोध करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। विदेश जाकर वे भारत के खिलाफ बोलते हैं, यहां की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करते हैं। राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े कर दिए थे। एयरस्ट्राइक पर भी सवाल किए थे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी बयानबाजी करने से बाज नहीं आए। राहुल गांधी को भारत की तरक्की पसंद नहीं है क्योंकि उनके डीएनए में राष्ट्र विरोध छिपा है। देश की जनता जान चुकी है, इसीलिए किनारे लगा दिया है। बिहार की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने कांग्रेस को नकार दिया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दावा किया कि आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस का ऐसा हाल करेगी कि कांग्रेस पार्टी विलुप्त हो जाएगी।

यूथ कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर शेयर करने पर संजय सेठ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी युग पुरुष थे। उन्होंने बहुत दूर की सोची थी कि आने वाले समय में कांग्रेस के भीतर उनके डीएनए में राष्ट्र विरोध आ जाएगा। इसीलिए उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर देना चाहिए। आज कांग्रेस की स्थिति क्या है? जब देश प्रगति कर रहा है, तो वह विकास के रास्ते पर रोड़ा अटका रही है। देश को शर्मसार करना इनके डीएनए में है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags