Samachar Nama
×

राहुल गांधी के भाषणों को जनता गंभीरता से नहीं लेती: अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के किसी भी बात, सोशल मीडिया पोस्ट या फिर भाषण, जनता को भरोसा नहीं है क्योंकि जनता राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती है।
राहुल गांधी के भाषणों को जनता गंभीरता से नहीं लेती: अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के किसी भी बात, सोशल मीडिया पोस्ट या फिर भाषण, जनता को भरोसा नहीं है क्योंकि जनता राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि यह डील किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने एक सभा में सरकार को चेतावनी दी है कि अगर हिम्मत है तो अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील को समाप्त कर दीजिए।

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट और भाषणों का जनता पर ज्यादा असर नहीं होता। उन्होंने लोकसभा में वही बयान दिया जो उन्होंने भोपाल में कार्यकर्ताओं के सामने दिया था और लोकसभा में बोलने के बाद वे तुरंत चले गए। नियम तोड़ना, अनुशासन का पालन न करना और यह मान लेना कि सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ही सबसे जरूरी हैं, ये रवैया ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि संसद के भीतर राहुल गांधी के इशारे पर महिला कांग्रेस सांसद पीएम मोदी की कुर्सी घेरने के लिए पहुंचती हैं। लोकतंत्र में जनता के वोट तय करते हैं कि पीएम कौन बनेगा। राहुल गांधी ने इससे पहले भी एक बार प्रयास किया था, जिसमें वह पीएम की कुर्सी तक पहुंचे थे।

इजरायल में पीएम मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' मेडल से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पीकर ऑफ द केनेसट मेडल से सम्मानित किया जाना समस्त देशवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है। यह सम्मान भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा, सशक्त नेतृत्व, और विश्व मंच पर बढ़ती प्रभावशीलता का प्रतीक है।

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मां भारती के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी व महान विचारक स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! सामाजिक समरसता, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के महान ध्वजवाहक सावरकर का जीवन साहस और धैर्य का पर्याय है। उनके विचार भारत को परम वैभव पर ले जाने की शक्ति रखते हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags