Samachar Nama
×

राहुल गांधी देशभक्ति की जगह देशद्रोही सोच के साथ काम कर रहे हैं : गिरिराज सिंह

पटना, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी पर देशभक्ति के बजाय देशद्रोह की मानसिकता अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी नेता प्रतिपक्ष को देश के बाहर जाकर भारत का अपमान नहीं करना चाहिए।

मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते-करते अब विदेश जाकर देश के बारे में भी गलत और अपमानजनक बातें कहने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह रवैया न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। गिरिराज सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राहुल गांधी देशभक्ति की जगह देशद्रोही सोच के साथ काम कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने दिसंबर माह का उल्लेख करते हुए कहा कि यह महीना देश के शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। दिसंबर को शौर्य माह के रूप में मनाया जाता रहा है और यह समय देश के वीर जवानों के सम्मान का है। ऐसे समय में देश के खिलाफ बयान देना पूरी तरह अनुचित है।

गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जानबूझकर हुमायूं कबीर को बाबरी मस्जिद बनाने की अनुमति दी है और अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।

उन्होंने दावा किया कि यह सब ममता बनर्जी के एजेंडा की ओर इशारा करता है।

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी जानबूझकर इस तरह के कदम उठाकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विभेद पैदा करना चाहती हैं। देश को यह नहीं भूलना चाहिए कि अयोध्या में आक्रांताओं के निशान को हिंदुओं और युवाओं ने मिलकर मिटाया है। अगर भविष्य में बंगाल में भी किसी आक्रांता के नाम या प्रतीक को बढ़ावा दिया गया, तो वहां भी बड़े बदलाव हो सकते हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम

Share this story

Tags