Samachar Nama
×

देश की राजनीति को गंदा कर रहे राहुल गांधी: मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल, 24 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर किए 'एक्स' पोस्ट पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश की राजनीति को गंदा करने का काम किया।
देश की राजनीति को गंदा कर रहे राहुल गांधी: मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल, 24 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर किए 'एक्स' पोस्ट पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश की राजनीति को गंदा करने का काम किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है।

राहुल गांधी के इस बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी इस देश की राजनीति में लगातार अराजकता फैला रहे हैं। राहुल गांधी दावा करते हैं कि वह 'मुहब्बत की दुकान' चला रहे हैं, लेकिन असल में वह बेबुनियाद बयान दे रहे हैं और ऐसे काम कर रहे हैं जो देशद्रोह की कैटेगरी में आते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से एआई समिट में देश का मान सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तार-तार करने का काम किया गया, राहुल गांधी उन्हें अब बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी विचारधारा को स्थापित करने का काम किया है। 140 करोड़ की जनता ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया है, राहुल गांधी उस पद का अपमान करते हैं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के मान सम्मान पर कुठाराघात करते हैं। अब राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन से चंदा लेने वाले देशभक्ति की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश की राजनीति को गंदा करने का काम किया है। किसानों के हित की बात करने वाले राहुल गांधी को कभी कांग्रेस शासित प्रदेशों का भी हाल लेना चाहिए।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा इस देश के इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। इसने देश की संस्कृति और इसके क्रांतिकारियों का बार-बार अपमान किया है। सच्चाई से दूर तथ्य पेश करके इसने आने वाली पीढ़ियों को गलत इतिहास से गुमराह किया। सही मायने में इसी से असली नुकसान हुआ है। यह इतिहास में पहले से ही दर्ज है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags