Samachar Nama
×

राहुल गांधी बोल रहे पाकिस्तान की भाषा, यह देश के लिए सही नहीं: नितेश राणे

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और देश की राजनीति में पाकिस्तान समर्थित एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। जो देश के लिए सही नहीं है।
राहुल गांधी बोल रहे पाकिस्तान की भाषा, यह देश के लिए सही नहीं: नितेश राणे

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और देश की राजनीति में पाकिस्तान समर्थित एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। जो देश के लिए सही नहीं है।

नितेश राणे ने कहा कि राहुल गांधी लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जो पाकिस्तान के रुख से मेल खाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पाकिस्तान को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं और वहां से आने वाली “स्क्रिप्ट” को भारत में दोहरा रहे हैं।

राणे ने कहा, “राहुल गांधी पाकिस्तान की बातों को यहां दोहराते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देते हैं। ऐसा लगता है कि वह पाकिस्तान में बैठे लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।”

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि राहुल गांधी के बयान देशहित के खिलाफ हैं और इससे विपक्ष की राजनीति पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता के बयान राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की एकता के मुद्दों पर भ्रम पैदा करने वाले हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नितेश राणे ने धार्मिक मुद्दों को लेकर भी विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि जहां हिंदुत्व विचारधारा वाली सरकारें सत्ता में हैं, वहां सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने मस्जिदों और मदरसों को लेकर भी टिप्पणी की, जिस पर राजनीतिक विवाद बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

इसके अलावा, राणे ने गो रक्षकों के खिलाफ कथित घटनाओं पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गो रक्षकों के खिलाफ हिंसा या हमला करने की कोशिश की, तो सरकार और हिंदुत्व विचारधारा से जुड़े लोग उसका सख्ती से जवाब देंगे। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार हिंदुत्व की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नितेश राणे ने कहा कि "कृपया जीआर (शासन निर्णय) पढ़ें। नहीं, आपने पूरा जीआर नहीं पढ़ा है। इसलिए, अगर कोई हाउसिंग सोसायटी में ऐसी बलि देता है, तो अगली सुबह वह जेल में होगा। अगर हम हिंदू होने के नाते सबकी भावनाओं का सम्मान करते हैं, अगर हम सूखी होली मनाते हैं। अगर हम दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़ते, तो क्या उन्हें लगता है कि यह उनके बाप का पाकिस्तान है? यह हमारा हिंदू राष्ट्र है, यहां आप जानवरों की बलि नहीं दे सकते।"

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

Share this story

Tags