Samachar Nama
×

राहुल गांधी 'अबोध बालक' और देश की सबसे बड़ी समस्याः गिरिराज सिंह

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित बयान और राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को एक अबोध बालक बताया।

मेरठ में हाजी शौकत अली ने कहा था कि हमें 11 विधायक दे दो फिर एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा। इस बयान पर मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "यह देश कानून के सिद्धांतों पर चलता है। न अकबरुद्दीन ओवैसी, न हमारे ओवैसी साहब, न ही उत्तर प्रदेश का कोई राज्य अध्यक्ष इस देश को चलाता है। कोई भी ऐसा व्यक्ति पैदा नहीं हुआ है जो कानून को अपने हाथ में ले।"

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के सदन में दिए गए भाषण पर की गई टिप्पणी पर गिरिराज सिंह ने कहा, "राफेल से लेकर राहुल गांधी ने अपने हर बयान को लेकर माफी मांगी है, चाहे वो अदालती मामले हों या कुछ और। राहुल गांधी 'अबोध बालक' हैं। राहुल गांधी ने कोरोना काल में लोगों में भ्रम फैलाया और लोगों को भड़काने का काम किया। आज भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व पर भरोसा करती है।"

गिरिराज सिंह ने आगे कहा, "भारत में कहीं भी तेल के दाम नहीं बढ़े हैं, जबकि हिमाचल सरकार ने तेल की कीमतें बढ़ा दी हैं। राहुल गांधी कहां गए? कीमतें क्यों बढ़ाईं? जबकि केंद्र सरकार ने कीमतें नहीं बढ़ाईं। अमेरिका, जापान और जर्मनी सहित कई देशों ने डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन भारत में अभी तक इस पर नियंत्रण है। भारत को किसी चीज से दिक्कत नहीं है, क्योंकि यहां के लोग और सरकार इतनी सक्षम हैं कि आपदा को भी अवसर के साथ चुनौतियों का सामना करेंगे। इस देश में राहुल गांधी सबसे बड़ी समस्या हैं।"

गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह लगातार विपक्षी दलों के नेताओं पर तंज कसते हैं।

--आईएएनएस

ओपी/वीसी

Share this story

Tags