Samachar Nama
×

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड: गिल ने जीता पॉली उमरीगर पुरस्कार, द्रविड़-मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। द्रविड़ के हेड कोच रहते हुए भारतीय टीम ने साल 2024 में टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था। बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में द्रविड़ को उनके योगदान के लिए इस खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड: गिल ने जीता पॉली उमरीगर पुरस्कार, द्रविड़-मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड,  यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। द्रविड़ के हेड कोच रहते हुए भारतीय टीम ने साल 2024 में टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था। बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में द्रविड़ को उनके योगदान के लिए इस खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के हेड कोच का पद नवंबर 2021 में संभाला था और टीम इंडिया को 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने के साथ ही उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। द्रविड़ के होड कोच रहते हुए टीम इंडिया ने साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी फाइनल तक का सफर तय किया था। द्रविड़ के अलावा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी को भी कर्नल सी.के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को साल 2024-25 का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया। वहीं, स्मृति मंधाना ने बेस्ट महिला इंटरनेशनल क्रिकेट का अवॉर्ड पांचवीं बार अपने नाम किया। हर्षित राणा ने बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवॉर्ड अपने नाम किया। महिला क्रिकेट में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू खिलाड़ी का अवॉर्ड श्री चरणी ने जीता।

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

पॉली उमरीगर पुरस्कार - 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर - पुरुष: शुभमन गिल

2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर - महिला: स्मृति मंधाना

2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल डेब्यू - महिला: एन श्री चरणी

2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल डेब्यू - पुरुष: हर्षित राणा

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट - 2024-25 - महिला: दीप्ति शर्मा

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी वनडे इंटरनेशनल - 2024-25 - महिला: स्मृति मंधाना

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: रोजर बिन्नी

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: राहुल द्रविड़

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: मिताली राज

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट - 2024-25 - महिला: दीप्ति शर्मा

बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

लाला अमरनाथ पुरस्कार - घरेलू लिमिटेड-ओवर्स प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, 2024-25: आयुष म्हात्रे (मुंबई)

लाला अमरनाथ पुरस्कार - रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, 2024-25: हर्ष दुबे (विदर्भ)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू): इरा जाधव (मुंबई)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू) (सीनियर महिला एकदिवसीय): शेफाली वर्मा (हरियाणा)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज - एलीट ग्रुप: यशवर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: किशन सरकार (त्रिपुरा)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: प्रीतम राज (बिहार)

एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)

एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: अर्कजीत रॉय (त्रिपुरा)

एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: नित्या जे पंड्या (बड़ौदा)

एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: रागवन राममूर्ति (पुडुचेरी)

एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी: 2024-25 में कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी (यू23) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)

एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (यू-23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: दीपज्योति सैकिया (असम)

एम.ए चिदंबरम ट्रॉफी: (यू-23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: मैकनील एचएन (कर्नाटक)

एम.ए चिदंबरम ट्रॉफी: (यू-23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: आर. जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी)

माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: हर्ष दुबे (विदर्भ)

माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: सुचित जे. (नागालैंड)

माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: वाईवी. राठौड़ (विदर्भ)

माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: स्नेहल कौथंकर (गोवा)

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story

Tags