Samachar Nama
×

राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल को ईमानदार नहीं बताया, इसलिए पर कतरा गया: संजय निरुपम

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर शिवसेना नेता संजय निरुपम की प्रतिक्रिया सामने आई है।
राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल को ईमानदार नहीं बताया, इसलिए पर कतरा गया: संजय निरुपम

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर शिवसेना नेता संजय निरुपम की प्रतिक्रिया सामने आई है।

संजय निरुपम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा का पर कतरने का सबसे बड़ा कारण यह है कि जब अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले और अन्य तमाम घोटालों में जेल गए थे तो शायद उनके समर्थन में राघव चड्ढा नहीं आए थे। जैसे बाकी सभी लोग केजरीवाल को ईमानदार बता रहे थे, वैसे ही आम आदमी पार्टी की अपेक्षा थी कि राघव चड्ढा भी उनको ईमानदार बताएं।

उन्होंने आगे कहा कि राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल को ईमानदार नहीं बताया, तो अब जो भ्रष्टाचार के समर्थक लोग हैं, वो भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। राघव चड्ढा राज्यसभा में आम आदमी से जुड़े मुद्दों को सशक्त तरीके से उठाते हैं, लेकिन आप पार्टी, जो खुद को आम आदमी की पार्टी मानती है, वो आम आदमी के मुद्दे पर बोलने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

एलपीजी की सप्लाई को लेकर मोदी सरकार के काम की तारीफ करते हुए संजय निरुपम ने कहा कि देश के सामने जब कोई संकट आता है तो उससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी अपना प्रयत्न शुरू करते हैं। तब अक्सर देखा गया है कि कांग्रेस नेतृत्व उस संकट के नाम पर सरकार को बदनाम करती और सरकार के खिलाफ एक माहौल बनाने का प्रयास करती है।

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध से पेट्रोलियम पदार्थ की सप्लाई पर थोड़ा असर पड़ा है, लेकिन भारत सरकार के विशेष प्रयत्नों की वजह से देश में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई पर उतना असर नहीं पड़ा है। बाकी देशों से बात करते सप्लाई को मेंटेन करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बार-बार अनावश्यक रूप से कहा कि एलपीजी का संकट है, पेट्रोलियम पदार्थों का संकट है। कांग्रेस में समझदार लोग हैं, वही नेता सामने आकर कह रहे हैं कि देश में एलपीजी का कोई संकट नहीं है।

--आईएएनएस

एसडी/डीकेपी

Share this story

Tags