Samachar Nama
×

राधिका सरतकुमार ने की निर्माता-निर्देशक भरतिराजा के साथ मुलाकात, बीमारी में जाना हालचाल

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिल फिल्म निर्माता-निर्देशक भरतिराजा काफी समय से खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती रहे हैं। उनका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन अब अभिनेत्री राधिका सरतकुमार उनसे मिलने पहुंची हैं, जहां उन्होंने दिल खोलकर निर्माता से बात की।

भरतिराजा और राधिका सरतकुमार की मुलाकात बहुत खास रही क्योंकि अभिनेत्री ने भरतिराजा की फिल्म से ही तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। इसी कारण है कि दोनों का रिश्ता बहुत खास है।

राधिका सरतकुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है जिसमें वे निर्माता-निर्देशक भरतिराजा के साथ बातचीत करती दिख रही हैं। निर्माता व्हीलचेयर पर बैठे हैं, और वे उनका हाथ पकड़कर अपनी फिल्मों के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो में भरतिराजा काफी कमजोर लग रहे हैं, लेकिन फिर भी अभिनेत्री की बात का जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं।

अपने गुरु के साथ वीडियो पोस्ट कर राधिका ने कैप्शन में लिखा, "यह आशीर्वाद किसी भी पुरस्कार से बढ़कर है, मेरे गुरु, मेरे निर्देशक भरतिराजा। मैं उन्हें इस हालत में देखना नहीं चाहती थी, लेकिन मैं इस पल को संजो कर रख रही हूं।" उन्होंने आगे लिखा, "फिल्म थाईकेलावी के निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन, भरतिराजा ने आपकी और फिल्म की बहुत तारीफ की। उनके दिल में बस सिनेमा के प्रति प्रेम ही धड़कता है।"

भरतिराजा और राधिका सरतकुमार दोनों 80 के दशक से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने साथ में 10 फिल्में एक साथ की थीं। साल 1978 में राधिका ने भरतिराजा की फिल्म किज़हक्के पोगम रेल से सिनेमा में डेब्यू किया था। जबकि साल 1979 में राधिका ने निरम मराठा पुक्कल और 1981 में अथाथिन रथमे और 1982 में पोक्किरी राजा में काम किया था। यह सभी फिल्में भरतिराजा की थीं।

बीते साल भी निर्देशक को फेफड़ों के संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें काफी दिन आईसीयू में भी रखना पड़ा था। । एमजीएम हेल्थकेयर ने निर्माता का हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया था और फेफड़ों के संक्रमण की जानकारी और रिकवरी के बारे में जानकारी दी थी।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

Share this story

Tags