Samachar Nama
×

आर. रामचंद्र राव: सुनील गावस्कर के 10 हजार रन बनाने वाले ऐतिहासिक मैच में की अंपायरिंग, भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भी दिए अहम निर्णय

आर. रामचंद्र राव: सुनील गावस्कर के 10 हजार रन बनाने वाले ऐतिहासिक मैच में की अंपायरिंग, भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भी दिए अहम निर्णय
आर. रामचंद्र राव: सुनील गावस्कर के 10 हजार रन बनाने वाले ऐतिहासिक मैच में की अंपायरिंग, भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भी दिए अहम निर्णय

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। आर. रामचंद्र राव की गिनती भारत के काबिल अंपायर्स में की जाती है। रामचंद्र उस ऐतिहासिक मैच का हिस्सा रहे, जिसमें भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। इसके साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान के मैचों में भी अंपायरिंग करते हुए कई अहम फैसले दिए।

आर. रामचंद्र राव का जन्म 16 सितंबर, 1931 को हुआ। रामचंद्र के पास क्रिकेट की अच्छी समझ थी और बेहतर निर्णय लेने की उनकी क्षमता के चलते जल्द ही उन्हें फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अंपायरिंग करने का मौका मिल गया। 1975 में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में रामचंद्र ने पहली बार अंपायरिंग की। उन्होंने अपने करियर में कुल 20 फर्स्ट-क्लास मैचों में अंपायरिंग की और कई अहम फैसले दिए। वह बतौर अंपायर मैदान पर काफी शांत रहते थे और राव खिलाड़ियों के अपील से दबाव में नहीं आया करते थे।

रामच्रंद 1987 में अहमदाबाद के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ हुए उस मुकाबले का हिस्सा रहे, जिसमें सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए। गावस्कर यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। इस अहम मैच में रामचंद्र ने कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए। इस मुकाबले का अंत ड्रॉ के रूप में हुआ। इस मैच में गावस्कर के 10 हजार रन पूरे होने के बाद दर्शक उन्हें बधाई देने के लिए मैदान पर आ गए थे, जिसके कारण तकरीबन 20 मिनट तक मुकाबले को रोकना पड़ा था। रामचंद्र राव को अपने करियर में सिर्फ इसी टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने का मौका मिला।

आर. राचमंद्र राव ने अपने करियर में कुल 5 लिस्ट-ए मैचों में भी अंपायरिंग की, जिसमें 3 वनडे मुकाबले भी शामिल रहे। 1987 में भारत और पाकिस्तान के बीच पुणे में खेला गया वनडे मुकाबला रामचंद्र राव के करियर का आखिरी मैच रहा। 11 जून, 2017 को 85 साल की उम्र में रामचंद्र दुनिया को अलविदा कह गए।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story