PM Modi के जन्मदिन पर पुतिन की गर्मजोशी: 'दुनिया भर में है आपका सम्मान, भारत-रूस दोस्ती को दी नई ऊंचाई'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पुतिन ने अपने संदेश में पीएम मोदी की राजनीतिक सूझबूझ और वैश्विक मंच पर उनके प्रभाव का उल्लेख करते हुए भारत-रूस के बीच विशेष और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।
✉️ #Russia's President Vladimir Putin sent a message to #India's Prime Minister @narendramodi warmly congratulating him on his birthday (September 17, 2026)
— Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) September 17, 2026
👉 https://t.co/P19eBTCNSZ#RussiaIndia#DruzhbaDosti pic.twitter.com/QoWdqLCiKp
✉️ #Russia's President Vladimir Putin sent a message to #India's Prime Minister @narendramodi warmly congratulating him on his birthday (September 17, 2026)
— Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) September 17, 2026
👉 https://t.co/P19eBTCNSZ#RussiaIndia#DruzhbaDosti pic.twitter.com/QoWdqLCiKp
पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने देशवासियों के बीच सम्मान हासिल है और वैश्विक मंच पर भी उनका प्रभाव है। उन्होंने भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में मोदी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
नई दिल्ली यात्रा का भी किया जिक्र
रूसी राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह अपनी नई दिल्ली यात्रा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार की ओर से किए गए स्वागत और आतिथ्य के लिए आभार जताया। पुतिन के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत महत्वपूर्ण, स्पष्ट और उपयोगी रही।
उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान पीएम मोदी की राजनीतिक सूझबूझ और दूरदर्शिता एक बार फिर सामने आई। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस भारत के साथ द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग जारी रखेगा।
BRICS समिट के दौरान हुई थी मोदी-पुतिन मुलाकात
गौरतलब है कि पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की 11 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।
भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई। पुतिन ने पीएम मोदी को रूस में होने वाले 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित भी किया, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया।
भारत और रूस ने व्यापार और औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ-साथ रक्षा, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में जारी सहयोग की भी समीक्षा की।

