Samachar Nama
×

पुतिन ने चीन की यात्रा से पहले वीडियो भाषण दिया

बीजिंग, 19 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन 19 से 20 मई तक चीन की राजकीय यात्रा करेंगे। चीन की यात्रा से पहले पुतिन ने वीडियो भाषण जारी कर कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर फिर चीन की यात्रा करना बड़ी खुशी की बात है। नियमित पारस्परिक यात्रा करना और रूस-चीन शिखर सम्मेलन करना चौतरफा तौर पर दोनों देशों के सम्बंधों के विकास और उसके सच्चे मायने में अपार संभावनाएं खोजने का एक महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है।

ध्यान रहे यह पहली बार है कि पुतिन ने यात्रा से पहले एक वीडियो भाषण दिया। पुतिन ने कहा कि रूस और चीन भविष्य पर पक्का विश्वास रखते हैं और मिलकर राजनीतिक तथा आर्थिक क्षेत्रों के संपर्क का विकास करेंगे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा लोगों की आवाजाही का विस्तार करेंगे।

पुतिन ने कहा कि रूस और चीन का घनिष्ठ रणनीतिक समन्वय अंतरराष्ट्रीय मंच पर महत्वपूर्ण स्थिरता की भूमिका निभाता है। इसके साथ रूस-चीन मित्रता तीसरे पक्ष के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि शांति और समान समृद्धि का अनुसरण करती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags