कोहनी से धक्का मारा, चिकोटी काटी….नितिन गडकरी के सामने दो महिला अधिकारियों का झगड़ा, देखें VIDEO
नागपुर में लगे एक सरकारी जॉब फेयर के दौरान दो महिला अधिकारियों के बीच विवाद हो गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों अधिकारियों के बीच लड़ाई होती दिख रही है, जिसमें एक अधिकारी दूसरी को कोहनी से धक्का दे रही है और हाथ-पैर से मार रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोस्टमास्टर जनरल (PMG) के पद और चार्ज को लेकर विवाद हुआ। शोभा मधले (नारंगी साड़ी) का 8 सितंबर को कर्नाटक के घरवाड़ में ट्रांसफर कर दिया गया था। नई नियुक्ति होने तक, नागपुर का चार्ज नवी मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल सुचिता जोशी (ग्रे साड़ी) को सौंप दिया गया था। मधले ने ट्रांसफर ऑर्डर के खिलाफ कोर्ट से स्टे ले लिया था। इससे मधले और जोशी के बीच लगातार विवाद होता रहा, जो जॉब फेयर में भी सामने आया।
Loading tweet...
जॉब फेयर के दौरान, सरेआम लड़ाई तब शुरू हुई जब दोनों अधिकारी एक ही सोफे पर बैठे थे। मधले ने जोशी का हाथ धक्का दिया, जिससे सोफे पर पानी गिर गया। मधले पर जोशी का बायां हाथ दबाने और कोहनी से धक्का देने का भी आरोप है। केंद्रीय मंत्री गडकरी के खिलाफ इस अभद्र हरकत के बाद, दोनों महिला अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

