Samachar Nama
×

पूर्व क्रिकेटर परविंदर अवाना 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए, कहा- पहल फिटनेस को बढ़ावा दे रही

पूर्व क्रिकेटर परविंदर अवाना 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए, कहा- पहल फिटनेस को बढ़ावा दे रही
पूर्व क्रिकेटर परविंदर अवाना 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए, कहा- पहल फिटनेस को बढ़ावा दे रही

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने रविवार को इंडिया गेट फिट इंडिया अभियान के तहत चलाए जाने वाले 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जनता में फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने सरकार के इस पहल को बेहद खास बताया।

मीडिया से बात करते हुए अवाना ने कहा, "यह अभियान लंबे समय से चल रहा है। इसके जरिए फिटनेस को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक खिलाड़ी होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि हमें फिटनेस ठीक रखने के लिए प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए। 'फिट इंडिया' कैंपेन का मुख्य लक्ष्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलना के साथ ही उन्हें नशे की लत से दूर रखना है। हम जितना फिट रहेंगे, मानसिक रूप से उतने ही मजबूत होंगे। इससे हमारी निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होगी।"

एशियन गेम्स में अब क्रिकेट भी खेला जा रहा है। इस पर अवाना ने कहा, "क्रिकेट का एशियन गेम्स में शामिल किया जाना अच्छा है। क्रिकेट के माध्यम से हमें पदक मिलेगा। पुरुष और महिला दोनों ही टीमें अच्छा कर रही हैं। क्रिकेट में हमारी कोशिश स्वर्ण पदक जीतने की होगी, इसके साथ ही दूसरे खेल से जुड़े खिलाड़ियों को भी ज्यादा से ज्यादा पदक लाने की कोशिश करनी चाहिए।"

अवाना ने भारतीय क्रिकेट में कोचों की भूमिका पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कोच खिलाड़ियों के साथ पूरे साल काम करते हैं। एक लक्ष्य को सामने रखकर तैयारी के साथ ही कोच व्यक्तिगत रूप से भी खिलाड़ियों पर ध्यान देते हैं। खिलाड़ियों की युवा पीढ़ी अपने प्लान को असरदार तरीके से लागू करती है। यही वजह है कि रणनीति अच्छी तरह लागू होती है और उसका परिणाम अच्छा होता है। वैभव का प्रदर्शन और अभिषेक का 30 गेंदों पर टी20 शतक लगाना इसी का नतीजा है। यह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद सकारात्मक है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags