Samachar Nama
×

पंजाब पुलिस ने पश्चिम बंगाल से साइबर टेररिज्म के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 22 मई (आईएएनएस)। पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की है।
पंजाब पुलिस ने पश्चिम बंगाल से साइबर टेररिज्म के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 22 मई (आईएएनएस)। पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की है।

शुक्रवार को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने शुरू से ही स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंक फैलाने, फायरिंग करने, धमाके करने या राज्य के माहौल को खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक ने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर आतंकवाद एक नई और गंभीर चुनौती बनकर उभरा है। स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां देकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तत्व सक्रिय हैं। इस चुनौती का सामना करते हुए अमृतसर पुलिस ने बहादुरी दिखाई और साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया।

धालीवाल ने बताया कि गिरफ्तार युवक 30 वर्षीय है, जिसके पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों और भारतीय राज्यों से संपर्क थे। वह एक बड़े गैंग का हिस्सा था जो ईमेल और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में आतंक फैलाता रहा। इस व्यक्ति ने पंजाब सचिवालय, विधानसभा और श्री दरबार साहिब को उड़ाने की धमकी भी दी थी।

उन्होंने कहा, “साइबर आतंकवाद को नियंत्रित करना आम आतंकवाद से कहीं ज्यादा कठिन है क्योंकि कोई भी व्यक्ति अमेरिका, कनाडा या दुनिया के किसी भी कोने से बैठकर धमकियां दे सकता है। इसके बावजूद पंजाब पुलिस ने उत्कृष्ट काम किया है।”धालीवाल ने पंजाब और अमृतसर के लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं। आप सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मान सरकार ने बड़े-बड़े ड्रग तस्करों को जेल भेजा है, जो पहले की किसी भी सरकार में नहीं हुआ।

उन्होंने केंद्र सरकार से पंजाब की 332 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को आधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक और बेहतर हथियार उपलब्ध कराने की मांग की।

धालीवाल ने कहा कि पंजाब में शांति और सुरक्षा बनाए रखना आप सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साइबर क्राइम और ड्रग माफिया दोनों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

--आईएएनएस

एसएके/डीएससी

Share this story

Tags