Samachar Nama
×

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर, 3 मई (आईएएनएस)। अमृतसर में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं।

बरामद हथियारों में 2 ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), .30 बोर की चार पिस्तौल (चीन निर्मित) और .30 बोर की एक अन्य पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी हथियार काफी आधुनिक और खतरनाक हैं, जिनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता था।

पंजाब पुलिस के डीजीपी कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। ये संपर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए स्थापित किए गए थे। आरोपी वहां से अवैध हथियारों की खेप मंगवाते थे और फिर उन्हें पंजाब में सक्रिय आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाने का काम करते थे।

यह नेटवर्क काफी संगठित और सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इसके आगे और पीछे के लिंक का पता लगाया जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।

इस मामले में अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों को पकड़ने की उम्मीद है।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में अवैध हथियारों, सीमा पार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि ऐसे खतरनाक नेटवर्क को जड़ से खत्म करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share this story

Tags