Samachar Nama
×

पंजाब में ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 12 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 3 मई (आईएएनएस)। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय/अंतरराष्ट्रीय लिंक वाले ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिला तरनतारन के अमृतसर-चबाल रोड स्थित टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 12 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे और उसी के निर्देश पर पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। यह खुलासा इस मामले को और गंभीर बना देता है, क्योंकि इसमें सीमा पार से संचालित नेटवर्क के संकेत मिल रहे हैं।

डीजीपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "विशिष्ट सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और तरनतारन जिले में अमृतसर-चबाल रोड पर टोल प्लाजा के पास से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।"

उन्होंने आगे कहा, "शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों के अनुसार ही नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहे थे। अमृतसर के एसएसओसी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है, जिसमें इसके आगे और पीछे के सभी संपर्कों को खंगालना भी शामिल है।

डीजीपी ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने और एक सुरक्षित, नशामुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags