Samachar Nama
×

पंजाब को खोखला कर रही है आम आदमी पार्टी और कांग्रेस: तरुण चुघ

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी निजी हितों के लिए पंजाब को खोखला कर दिया है। पंजाब में विकास कार्य रुक गया है। चुघ ने दावा किया है कि पंजाब की जनता सही समय पर दोनों पार्टियों को सही जवाब देगी।

चुघ का यह बयान उस वक्त आया है जब नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का पद 500 करोड़ रुपए में खरीदा जा सकता है।

आईएएनएस से बातचीत में तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक, पंजाब की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, जो खुद विधायक रह चुकी हैं, ने यह खुलासा किया है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का पद 500 करोड़ रुपए में खरीदा जा सकता है। इससे साफ साबित होता है कि नेहरू-गांधी परिवार यानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस पार्टी संवैधानिक और लोकतांत्रिक पदों की नीलामी कर रही है।

चुघ ने कहा कि पंजाब में पांच नेताओं ने मुख्यमंत्री बनने के लिए अटैची में 500-500 करोड़ रुपए तैयार रखे थे। इससे पदों की नीलामी और किस्तों में होने वाली राजनीतिक डीलों का पर्दाफाश हुआ है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ी बदकिस्मती है। यह राजनीति का अब तक का सबसे निचला स्तर है। पंजाब को जिम्मेदार राजनीति चाहिए, आपदा नहीं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने राज्य को बोली का बाजार बना दिया है। पंजाब का विकास रुक गया है, अमन-चैन छिन गया है।

पश्चिम बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखे जाने पर तरुण चुघ ने कहा कि क्रूरता की प्रतीक ममता बनर्जी को बताना चाहिए कि उनके नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमांयू कबीर, बाबर के नाम पर मस्जिदें कैसे बनवा रहे हैं? बाबर एक क्रूर विदेशी आक्रमणकारी था, जिसने सैकड़ों मंदिर तोड़े और लाखों हिंदुओं का नरसंहार किया। यह देश भगवान श्रीराम की विचारधारा पर चलेगा, न कि विदेशी आक्रमणकारियों और लुटेरों के रास्ते पर। ममता बनर्जी बंगाल को खतरे में डाल रही हैं, लेकिन बंगाल की जनता 2026 में इसका करारा जवाब देगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags