Samachar Nama
×

पंजाब: फतेहगढ़ चूड़ियां में शख्स पर बाइक सवार दो हमलावरों ने चलाई गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

पंजाब: फतेहगढ़ चूड़ियां में शख्स पर बाइक सवार दो हमलावरों ने चलाई गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
पंजाब: फतेहगढ़ चूड़ियां में शख्स पर बाइक सवार दो हमलावरों ने चलाई गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

गुरदासपुर, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक शख्स पर जानलेवा हमला हुआ है। इस घटना में व्यक्ति के एक कंधे में गोली लगी। हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां में अजनाला रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने व्यक्ति को रोककर गोली मारी। घायल की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी ललित कुमार और फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस स्टेशन के प्रमुख ने भी घटनास्थल की निरीक्षण किया। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाया गया।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब पिछले दिनों पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर को कथित तौर पर अपहरण के बाद पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया था। 26 अगस्त को चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मनजीत कौर की मौत हो गई।

पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार, मनजीत कौर को 3 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में शराब की दुकान के पास दो परिचितों से मिलने के लिए बुलाया गया था।

शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने कथित तौर पर मनजीत को जबरदस्ती कार में बिठाया और पंजाब के रूपनगर जिले के मोरिंडा ले गए। वहां, उन्होंने कथित तौर पर मनजीत कौर साथ मारपीट की, उन्हें पेड़ से बांध दिया और आग लगा दी। बताया जाता है कि बाद में एक दोस्त मौके पर पहुंचा था, जिसने कंबल से आग बुझाई।

कौर को पहले मोरिंडा के एक अस्पताल ले जाया गया, फिर मोहाली ले जाया गया और बाद में जलने के गंभीर घावों के कारण 9 जुलाई को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। मनजीत कौर कई सप्ताह तक बेहोश रहीं। 5 अगस्त को उन्हें होश आया। हालांकि, फिर से उनकी हालत बिगड़ गई और 26 अगस्त को मौत हो गई।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags