Samachar Nama
×

पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती: 1000 एलबीओ पदों पर आवेदन का आखिरी मौका

चंडीगढ़, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब एंड सिंध बैंक ने 1000 एलबीओ पद के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने का अंतिम मौका यानी आखिरी तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है।
पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती: 1000 एलबीओ पदों पर आवेदन का आखिरी मौका

चंडीगढ़, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब एंड सिंध बैंक ने 1000 एलबीओ पद के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने का अंतिम मौका यानी आखिरी तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है।

बैंकिंग सेक्टर में बेहतरीन करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) ने राज्यवार जेएमजीएस (जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I) में लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) के कुल 1,000 पदों पर बंपर भर्ती के लिए वैकेंसी की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पीएसबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक/क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 18 महीने का योग्यता और पश्चात शाखा अनुभव होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट, अंतिम मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 48,480 से 85,920 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 100 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जुड़े सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share this story

Tags