Samachar Nama
×

पुडुचेरी में सीएम रंगास्वामी ने बड़ी बढ़त से जीत दर्ज की

पुडुचेरी, 4 मई (आईएएनएस)। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। ताजा परिणामों के अनुसार, थट्टांचावडी, एम्बालम और मन्नादीपेट सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की गई है।
पुडुचेरी में सीएम रंगास्वामी ने बड़ी बढ़त से जीत दर्ज की

पुडुचेरी, 4 मई (आईएएनएस)। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। ताजा परिणामों के अनुसार, थट्टांचावडी, एम्बालम और मन्नादीपेट सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की गई है।

थट्टांचावडी विधानसभा सीट (नंबर 9) पर मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने शानदार जीत हासिल की है। ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के उम्मीदवार रंगासामी को 10,024 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ई. विनायगम (नेयम मक्कल कझगम) को 5,583 वोट मिले। इस तरह रंगासामी ने 4,441 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

एन. रंगास्वामी चार बार (2001-2006, 2006-2008, 2011-2016, और 2021 से अब तक) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

वहीं एम्बालम विधानसभा सीट (नंबर 21) पर भी ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के ई. मोहंदोस ने जीत हासिल की। उन्हें 16,017 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के एम. कंदासामी को 11,956 वोट मिले। मोहंदोस ने यह मुकाबला 4,061 वोटों के अंतर से जीता।

मन्नादीपेट विधानसभा सीट (नंबर 1) पर भारतीय जनता पार्टी के ए. नमासिवायम ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 15,918 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के टी.पी.आर. सेल्वामे को 9,808 वोट मिले। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने 6,110 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

गौरतलब है कि पुडुचेरी में कुल 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। इन सभी सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया गया था।

सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 16 सीटों का बहुमत हासिल करना जरूरी होता है। इसके अलावा यहां 3 सीटें उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत की जाती हैं, जो सरकार के गठन में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

अब तक के रुझानों में एआईएनआरसी 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि इसकी सहयोगी पार्टी भाजपा 1 सीट पर आगे है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार लीड कर रहे हैं।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Share this story

Tags