Samachar Nama
×

मासूमों की जान से खिलवाड़ कर बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी! देखें सत्य निकेतन हादसे के आरोपी हरिराम बंसल का शाही अंदाज़

मासूमों की जान से खिलवाड़ कर बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी! देखें सत्य निकेतन हादसे के आरोपी हरिराम बंसल का शाही अंदाज़

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद कथित मालिक हरिराम बंसल पुलिस की पकड़ से बाहर है। हादसे के वक्त उसकी लोकेशन गुरुग्राम में बताई जा रही थी, लेकिन घटना की जानकारी सामने आने के बाद से वह परिवार समेत फरार बताया जा रहा है। पुलिस जब उसे पकड़ने के लिए गुरुग्राम स्थित उसके घर पहुंची, तब तक वह वहां से निकल चुका था।पुलिस ने हरिराम बंसल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इसके साथ ही उसकी तलाश में 10 पुलिस टीमों को लगाया गया है। ये टीमें दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में उसके संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां तलाश कर रही हैं।

गुरुग्राम के सेक्टर-23 में है आलीशान कोठी

बताया जा रहा है कि हरिराम बंसल गुरुग्राम के सेक्टर-23 के पॉश इलाके में रहता था। यहां उसकी आलीशान कोठी है। इसी इलाके के बाजार में उसकी हार्डवेयर की दुकान भी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय वह अपनी दुकान पर मौजूद था।हरिराम के बेटे और बेटी भी गुरुग्राम के इसी इलाके में रहते हैं। बताया जा रहा है कि उसके पास 4 से 5 संपत्तियां हैं। हादसे के बाद जब पुलिस उसके सेक्टर-23 स्थित घर पहुंची तो वहां कोई मौजूद नहीं था। घर बाहर से बंद मिला और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था।

हादसे के बाद परिवार समेत फरार होने की बात

पुलिस को आशंका है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद हरिराम बंसल ने अपने घर पर ताला लगाया और परिवार के साथ वहां से निकल गया। सोमवार सुबह पुलिस ने उसके घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

देश छोड़ने से रोकने के लिए LOC जारी

दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल के खिलाफ LOC जारी किया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वह देश से बाहर न जा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं।

इन टीमों में स्पेशल स्टाफ, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें शामिल हैं। इनका नेतृत्व एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में उसके संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां लगातार दबिश दे रही है।

6 लोगों की हुई थी मौत

सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। अब पुलिस की प्राथमिकता कथित मालिक हरिराम बंसल को तलाशना और हादसे से जुड़े पूरे मामले की जांच को आगे बढ़ाना है।

Share this story

Tags