Samachar Nama
×

प्रोफेसर लालू दास बने डब्ल्यूबीबीएसई के नए अध्यक्ष, माध्यमिक बोर्ड की नई एड-हॉक कमेटी का गठन

प्रोफेसर लालू दास बने डब्ल्यूबीबीएसई के नए अध्यक्ष, माध्यमिक बोर्ड की नई एड-हॉक कमेटी का गठन
प्रोफेसर लालू दास बने डब्ल्यूबीबीएसई के नए अध्यक्ष, माध्यमिक बोर्ड की नई एड-हॉक कमेटी का गठन

कोलकाता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और बोर्ड के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रोफेसर लालू दास को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रोफेसर लालू दास ने मंगलवार को कार्यभार संभाला है। उन्होंने रामानुज गंगोपाध्याय का स्थान लिया है।

गवर्नर ने तत्काल प्रभाव से डब्ल्यूबीबीएसई की एड-हॉक कमेटी का गठन करते हुए प्रोफेसर लालू दास को डब्ल्यूबीबीएसई का प्रेसिडेंट का पदभार दिया है, जो वर्तमान में बिधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय (बीसीकेवी), मोहनपुर, नादिया में फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर के डीन के पद पर भी कार्यरत हैं। वहीं, राज्यपाल द्वारा कटवा कॉलेज, कटवा, पुरबा बर्धमान के एसोसिएट प्रोफेसर रबी रंजन सेन को वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (डब्ल्यूबीबीपीई) की एड-हॉक कमेटी का प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।

इनके अतिरिक्त, गवर्नर ने वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन की एड-हॉक कमेटी के लिए कई और सदस्यों की नियुक्ति की है, जिनमें तपन (दक्षिण दिनाजपुर) के विधायक बुधराई टुडू; सहायक प्रोफेसर डॉ. सौमेन अधिकारी, विद्यासागर महिला)कॉलेज, कोलकाता; प्रधान शिक्षक पिंटू पारुई, उडांग हाई अटैच्ड प्राइमरी स्कूल, अमता (हावड़ा), दीपक मंडल, प्रधान अध्यापक, साधुमोती बालिका शिक्षा सदन (प्राथमिक), पुरबा बर्धमान; इंद्राणी कुंडू, सहायक अध्यापिका, जोनपुर सुरोबाला एफ.पी. स्कूल, पूर्व बर्धमान; शांतनु मुखोपाध्याय, प्रधान शिक्षक, सीयरसोल एफ.पी. स्कूल, पश्चिम बर्धमान; आशिम कुमार दास, सहायक शिक्षक, बिंदीपारा बीएफपी स्कूल, अलीपुरद्वार; श्विद्युत मजूमदार, सहायक शिक्षक, ढांगहिंगगुरी कछुआ हाई स्कूल, कूचबिहार; सुदेब महता, सहायक शिक्षक, दहिबारी प्राइमरी स्कूल, पुरुलिया; अनीश रंजन रॉय, प्रधान शिक्षक, कुचियाजोत प्राइमरी स्कूल, सिलीगुड़ी; राकेश नंदी, सहायक शिक्षक, सरदार पारा एन ए प्राइमरी स्कूल, जलपाईगुड़ी; और पार्थ अधिकारी, सहायक शिक्षक, परपतलाखवा प्राइमरी स्कूल, अलीपुरद्वार शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीपीई) की एड-हॉक कमेटी इस अधिसूचना के जारी होने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य होगी। वहीं, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) की एड-हॉक कमेटी 12 अक्टूबर 2027 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, काम करेगी।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story