Samachar Nama
×

प्रियांक खड़गे ने कर्नाटक सरकार में गृहमंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

बेंग्लुरु, 5 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे कर्नाटक मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की सरकार में गृहमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। गृहमंत्री बनाए जाने पर प्रियांक ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।
प्रियांक खड़गे ने कर्नाटक सरकार में गृहमंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

बेंग्लुरु, 5 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे कर्नाटक मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की सरकार में गृहमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। गृहमंत्री बनाए जाने पर प्रियांक ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।

प्रियांक ने एक्स पर लिखा, ''मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं-मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, डीके शिवकुमार, सिद्दारमैया और रणदीप सुरजेवाला का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने कर्नाटक सरकार के नए मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के मंत्रिमंडल में मुझे राज्य के गृह विभाग, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग और ई-गवर्नेंस विभाग के मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।"

प्रियांक खड़गे ने कहा, "विशेष रूप से मैं चित्तपुर निर्वाचन क्षेत्र और कलबुर्गी जिले की जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने निरंतर मेरा समर्थन किया है और मुझे आशीर्वाद दिया है। बुद्ध-बसवन्ना-अंबेडकर की भावना के अनुरूप कर्नाटक को एक प्रबुद्ध समाज में परिवर्तित करने के अपने दृढ़ प्रयास में, मैं राज्य के सभी लोगों से हार्दिक सहयोग की अपील करता हूं।"

कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार रात अपने मंत्रिमंडल के 13 सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने वित्त, मंत्रिमंडल मामले, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर), खुफिया विभाग तथा अन्य अविभाजित विभाग अपने पास रखे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य सिद्दारमैया के बेटे यतींद्र को पहली बार मंत्री बनाया गया है। उन्हें बहुप्रतीक्षित शहरी विकास विभाग सौंपा गया है। उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर को राजस्व और खेल विभाग दिया गया है। पिछली सरकार में उनके पास गृह विभाग था।

के.एच. मुनियप्पा को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मिला है। के.जे. जॉर्ज को ऊर्जा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एम.बी. पाटिल को बड़े एवं मध्यम उद्योग तथा आधारभूत संरचना विभाग मिला है। रामलिंगा रेड्डी को जल संसाधन (प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई) विभाग सौंपा गया है। सतीश जारकीहोली को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दिया गया है।

कृष्णा बायर गौड़ा को ग्रेटर बेंगलुरु विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है। इसके तहत ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी, विभिन्न नगर निगम, बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड तथा बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन उनके अधीन रहेंगे। प्रियांक खड़गे को गृह विभाग (खुफिया शाखा को छोड़कर), सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी (आईटी-बीटी) तथा ई-गवर्नेस विभाग सौंपा गया है। यू.टी. खादर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दिया गया है। वे इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष थे।

बैराथी सुरेश को परिवहन विभाग मिला है। शरण प्रकाश पाटिल को चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास विभाग सौंपा गया है। ईश्वर खंड्रे को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज (आरडीपीआर) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

--आईएएनएस

ओपी/वीसी

Share this story

Tags