Samachar Nama
×

अगर हुनर हो तो चर्चा में रहने के लिए विवाद की जरूरत नहीं पड़ती : प्रिंस नरूला

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'द 50' अब खत्म हो गया है और शिव ठाकरे ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम की। शो में शिव ठाकरे और प्रिंस नरूला के बीच काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिला। प्रिंस ने शिव को फिनाले तक पहुंचाने में मदद भी की थी। हाल ही में प्रिंस ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की और शिव के साथ प्रतिद्वंदिता को एक हेल्दी कंपटीशन करार दिया।
अगर हुनर हो तो चर्चा में रहने के लिए विवाद की जरूरत नहीं पड़ती : प्रिंस नरूला

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'द 50' अब खत्म हो गया है और शिव ठाकरे ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम की। शो में शिव ठाकरे और प्रिंस नरूला के बीच काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिला। प्रिंस ने शिव को फिनाले तक पहुंचाने में मदद भी की थी। हाल ही में प्रिंस ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की और शिव के साथ प्रतिद्वंदिता को एक हेल्दी कंपटीशन करार दिया।

आईएएनएस ने प्रिंस से सवाल किया, "एक समय था जब आपको 'रियलिटी शो का किंग' कहा जाता था, लेकिन अब कई लोग कहते हैं कि यह टैग अब शिव की तरफ जा रहा है। क्या आप इसे एक मुकाबला मानते हैं?

प्रिंस ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "बिल्कुल, लेकिन सकारात्मक तरीके से। अगर यह विरासत मुझसे किसी ऐसे व्यक्ति के पास जाती है, जिसके साथ मैंने काम किया है या फिर जिसे मैंने गाइड किया है, तो मुझे बेहद खुशी होगी और अगर मुझे दोबारा मौका मिलता है, तो मैं निश्चित रूप से फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। मैं चाहता हूं कि अगली पीढ़ी आगे बढ़े।"

शो में प्रिंस नरुला और रजत दलाल के बीच काफी तनातनी देखने को मिली थी, जो एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले प्रतिद्वंद्वियों के रूप में सामने आए थे। प्रिंस ने आईएएनएस के सामने रजत के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा, "यह पूरी तरह गेम का हिस्सा था। कुछ लोग अटेंशन पाने के लिए राइवलरी पैदा करते हैं, क्योंकि विवादों में रहने से उन्हें चर्चा में बने रहने में मदद मिलती है। अगर उनमें सच में टैलेंट होता, तो उन्हें इसकी जरूरत ही नहीं पड़ती। यह सब उनकी रणनीति का हिस्सा है।"

शो में अपने आक्रामक रवैये को लेकर अभिनेता ने कहा, "मैं बहुत ही शांत स्वभाव का इंसान हूं। अगर आप मुझे प्यार और सम्मान देंगे, तो मैं आपको उससे भी ज्यादा प्यार और सम्मान दूंगा, लेकिन अगर आप बेवजह मुझ पर उंगली उठाएंगे, तो मैं भी उसी हिसाब से जवाब दूंगा। यह इस बात पर निर्भर करता है कि दूसरे लोग कैसा बर्ताव करते हैं। अगर किसी के काम ऐसे होते हैं, जिसके कड़ा जवाब देना पड़ता है, तो मैं जरूर आक्रामक हो जाता हूं।"

शो में प्रिंस नरूला और अरबाज के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण रहे, जो हाथापाई में बदल गए। अरबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली को प्रिंस द्वारा बॉडी-शेम करने के कथित आरोपों के बाद प्रिंस को थप्पड़ मारा, जिसके कारण अरबाज को शो से बाहर कर दिया गया था।

इस विवाद पर बात करते हुए प्रिंस ने कहा, "असल में हमने उसे काफी हद तक कंट्रोल करने की कोशिश की थी। यही कारण था कि हम शो में शांत और संयमित रहे थे। अगर हमने ऐसा न किया होता, तो हालात और भी ज़्यादा खराब हो सकते थे। तो हां, हमने उसे जिम्मेदारी से संभाला।"

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, "मेरा इरादा कभी भी किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था। वह दोस्तों के बीच का एक मजाक था। कभी-कभी लोग अपनी ही मनगढ़ंत कहानियां बना लेते हैं। मैंने सफाई भी दी और माफी भी मांगी, क्योंकि अगर किसी को बुरा लगता है, तो बेहतर यही है कि उस बात को तुरंत सुलझा लिया जाए। इसके पीछे कोई गलत इरादा नहीं था।"

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story

Tags