Samachar Nama
×

इश्क, तलाक और हत्या... गुजरात के वलसाड से सामने आई सनसनीखेज वारदात

वलसाड, 18 मई (आईएएनएस)। गुजरात के वलसाड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि महिला की बेटी का पूर्व पति निकला। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक महिला और उसके पूर्व दामाद के बीच रिश्ते थे। इसी वजह से तलाक भी हो गया था।

पुलिस के मुताबिक, अतुल रेलवे स्टेशन के पास एक महिला की लाश मिली थी। जांच में पता चला कि महिला का नाम मायादेवी पासवान है। जब जांच आगे बढ़ी और पड़ोसियों से पूछताछ हुई तो पता चला कि उनकी बेटी का तलाक हो चुका था, लेकिन पूर्व दामाद अक्सर उनके घर आया-जाया करता था।

जब पूर्व दामाद पर पुलिस को संदेह हुआ तो जांच के लिए उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि महिला और उसके पूर्व दामाद के बीच संबंध थे। इसी वजह से मृतका की बेटी से तलाक भी हुआ था। दो साल से अधिक समय से दोनों के बीच रिश्ते चल रहे थे।

हालांकि, इस बीच महिला के पूर्व दामाद ने कहीं और शादी कर ली। जब इसकी जानकारी मायादेवी को हुई तो दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते उसने मायादेवी की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि 14 मई को आरोपी ने मायादेवी को मिलने के लिए बुलाया था। घटनास्थल पर दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और तकरार बढ़ गई। इसके बाद आरोपी ने पत्थर और हथियारों से उसकी हत्या कर दी। फिर शव को साड़ी से बांधकर नाले में फेंक दिया।

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी अक्सर महिला के घर आता-जाता था। इसकी जानकारी पड़ोसियों को भी थी। हत्या के बाद पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर जब जांच तेज हुई तो आरोपी पकड़ में आया। सर्विलांस से जब उसकी लोकेशन चेक की गई तो घटना वाले दिन उसकी लोकेशन घटनास्थल के आसपास ही थी। ऐसे में जब उससे कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने पूरी घटना बता दी।

--आईएएनएस

एएमटी/डीएससी

Share this story

Tags